घने कोहरे की चादर में लिपटा एमपी: 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, खजुराहो 3.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा, शिवपुरी-मुरैना में स्कूलों की छुट्टी

0


MP Weather Update 9 January 2026: मध्यप्रदेश में मौसम के मिजाज तल्ख हो गए हैं। शुक्रवार सुबह ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड संभाग समेत 17 जिले घने कोहरे के आगोश में रहे। खजुराहो में पारा 3.2 डिग्री तक गिर गया है, जबकि 7 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। ठंड के कारण मुरैना और शिवपुरी में 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है और कोहरे के कारण दिल्ली-भोपाल रूट की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कड़ाके की ठंड और कम विजिबिलिटी के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए दतिया, रीवा और छतरपुर समेत 7 जिलों में ‘शीतलहर’ (Cold Wave) की चेतावनी जारी की है।

एमपी में हाड़ कंपाने वाली ठंड

मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में इस समय हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। छतरपुर का खजुराहो 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, ग्वालियर और दतिया में दिन का अधिकतम तापमान 12 डिग्री से नीचे गिर गया है, जिससे दिन में भी रात जैसी ठंड का अहसास हो रहा है।

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार घने कोहरे के कारण सबसे ज्यादा असर रेलवे पर पड़ा है। दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन की ओर आने वाली लगभग एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं। विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़कों पर भी वाहनों की गति धीमी रही।

मुरैना और शिवपुरी के स्कूलों में छुट्टियां

बढ़ती ठंड और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुरैना और शिवपुरी जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों (सरकारी और प्राइवेट) में 9 और 10 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।

यह भी पढ़ें: खजुराहो में 3.2 तक गिरा पारा: छतरपुर में कड़ाके की ठंड, रीवा-टीकमगढ़ में कोल्ड डे, जानें मध्यप्रदेश के मौसम का हाल

7 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

दतिया और रीवा समेत 7 जिलों में ‘कोल्ड वेव’ (शीतलहर) की चेतावनी है। मौसम विभाग ने दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और शहडोल में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, छतरपुर जिले में कहीं-कहीं घना कोहरा, शीतलहर और शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। दतिया, रीवा, मऊगंज, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी घना कोहरा और शीत दिवस रहने की संभावना जताई गई है। शनिवार को भी ग्वालियर-चंबल संभाग और बुंदेलखंड के इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि, रविवार से तापमान में 2-3 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।

किन कारणों से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, एक वेस्टर्न डिस्टर्बन्स  ऊपरी हवा के सायकलोनिक सरक्युलेशन के रूप में उत्तर पंजाब और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर भारत के ऊपर तेज गति से बह रही उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी मौसम को प्रभावित कर रही है। इन्हीं कारणों से आने वाले दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

ग्वालियर-चंबल संभाग में सुबह की परेशानी

ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना और पन्ना जिलों में सुबह के समय घने कोहरे की संभावना जताई गई है। इसके चलते दृश्यता कम रहने और सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

कुछ इलाकों में मध्यम कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी और मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंड का प्रभाव लगातार बना रह सकता है।

df

शहडोल में शीतलहर का असर

शहडोल जिले में आगामी दिनों के दौरान शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है, जिसके चलते लोगों को तेज और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

weather updates1

यह भी पढ़ें:मोहन सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट: एमपी के सवा लाख शिक्षकों की सैलरी में होगी 5 हजार तक की बढ़ोतरी, 35 साल की सेवा का मिलेगा फायदा

वैधता: 9 जनवरी सुबह 8.30 से 10 जनवरी 2026 8.30 तक

MP Weather Update 9 January 2026

यह भी पढ़ें:हम्माली के पैसों पर भी नजर: सोहागपुर में सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 2 लाख के चेक के बदले मांगा था कमीशन

वैधता: 10 जनवरी सुबह 8.30 से 11 जनवरी 2026 8.30 तक

updates

वैधता: 11 जनवरी सुबह 8.30 से 12 जनवरी 2026 8.30 तक

MP Weather Update  January 2026

यह भी पढ़ें: MP IFS Transfer List: मध्यप्रदेश में भारतीय वन सेवा के 2 IFS अधिकारियों के ट्रांसफर, किसे कौनसी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

वैधता: 12 जनवरी सुबह 8.30 से 13 जनवरी 2026 8.30 तक

wupdates

सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे के समय वाहन सावधानी से चलाने, बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है। राजधानी भोपाल में भले ही तापमान ऊपर जाए, लेकिन प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में ठंड का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं होगा। 

aajkamausam | mpkamausam | Madhya Pradesh Temprature | coldwavecontinue, MP Weather Forecast 2026, MP School Holiday Cold:, IMD Bhopal Weather Warning

Leave A Reply

Your email address will not be published.