काशी विद्यापीठ: स्नातक पाठ्यक्रमों में 115 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग

0


वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 के लिए स्नातक स्तर पर सोमवार को बी.कॉम., बी.एफ.ए., बी.ए. (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन और बी.म्यूज. पाठ्यक्रमों में 115 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराकर प्रवेश लिया।

प्रवेश सेल की सदस्य प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि 19 अगस्त को भी इन पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग होगी, जबकि बी.सी.ए., बी.ए. एल-एल.बी., बी.एससी. (बायो), बी.एससी. (मैथ्स), बी.लिब.आई.एससी. और एम.लिब.आई.एससी. की काउंसिलिंग 19-20 अगस्त को होगी।

अभ्यर्थियों को ईमेल और मैसेज के जरिए सूचित किया गया है, जिसमें दिए गए लिंक से गेट पास डाउनलोड करना होगा। काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्र, फोटो स्टेट, 6 पासपोर्ट साइज फोटो और अद्यतन कटेगरी प्रमाण पत्र के साथ सुबह 10:30 बजे वाणिज्य संकाय भवन में उपस्थित होना होगा। बिना गेट पास के प्रवेश नहीं होगा, और शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है।



Leave A Reply

Your email address will not be published.