Bihar STET NOTIFICATION: बिहार एसटीईटी परीक्षा का विज्ञापन जारी, आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपए जल्द करे आवेदन

0


बिहार एसटीईटी परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया गया है BIHAR STET EXAM NOTIFICATION ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित की गई हैं। आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपए निर्धारित हैं कल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। परीक्षा 04 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के मध्य CBT मोड में आयोजित की जाएगी। 

जल्द करे ऑनलाइन आवेदन 

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिन उम्मीदवारों को बिहार चौथे चरण शिक्षक भर्ती BPSC TRE 4 के अंतर्गत कक्षा 9 से 12 तक अध्यापक बनना है उन्हें पहले बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा STET EXAM उत्तीर्ण करना होगा। 

योग्यता और आवेदन प्रक्रिया 

कक्षा 9 से 10 तक के लिए स्नातक और कक्षा 11 से 12 तक के लिए परास्नातक के साथ बीएड परीक्षा उत्तीर्ण की हो वे आज से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते है आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित की गई है। परीक्षा 04 अक्टूबर से शुरु होगी।

पहले ही शिक्षा विभाग कर चुका है घोषणा

बिहार शिक्षा विभाग द्वारा BSEB को निर्देश दिए गए थे कि STET 2025 की प्रक्रिया TRE 4 की अधिसूचना जारी करने से पहले पूरी कर ली जाए। और इसी आदेश के अनुसार अब BSEB द्वारा STET परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु होने जा रही हैं। TRE 4 के 27 हजार पदों पर जल्द से जल्द भर्ती का विज्ञापन जारी होने की घोषणा की गई थी।

BSEB STET के लिए इस दिन से करे आवेदन

बिहार शिक्षा विभाग द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को STET 2025 माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 आयोजित कराने को लेकर हरी झंड़ी मिल चुकी हैं जिसके पश्चात बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB द्वारा बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा STET का विज्ञापन जारी हो जाएगा।

क्यों आयोजित हो रही STET परीक्षा

बिहार चौथे चरण शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी होने जा रहा है। जिसकी घोषणा बिहार सीएम नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से की थी। उनके ट्वीट के अनुसार शिक्षा विभाग को जल्द से जल्द रिक्त पदों की गणना करके बीपीएससी को भेजने के निर्देश दिए गए है। और बिहार की महिलाओं को 35% आरक्षण देने की व्यवस्था भी की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.