वाराणसी : डॉ. नीलकंठ तिवारी के वार्ड प्रवास के 54वें दिन राजघाट वार्ड में चला स्वच्छता और जनसंपर्क अभियान, चौपाल के जरिए जुड़े लोग


वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने अपने 75 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम के 54वें दिन शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंडल के राजघाट वार्ड में भ्रमण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 20 जुलाई से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चल रहे इस विशेष अभियान के तहत उन्होंने स्थानीय निवासियों और व्यापारियों से मुलाकात कर विकास कार्यों की समीक्षा की।

स्वच्छता और वृक्षारोपण पर जोर
वार्ड प्रवास के दौरान डॉ. तिवारी ने स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क, वृक्षारोपण और चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और हरियाली ही स्वस्थ समाज की नींव है, इसलिए सभी नागरिकों को इसमें सहयोग करना चाहिए।

a

विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश
डॉ. तिवारी ने अधिकारियों को आई डी एच कॉलोनी स्थित पार्क के सुंदरीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, कोनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल वाली गली में सीवर की समस्या को तत्काल सुधारकर गली की मरम्मत कराने के आदेश दिए।

a

व्यापारियों से स्वदेशी का आह्वान
भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाओ आह्वान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने सभी व्यापारियों से आग्रह किया कि वे अपने दुकानों पर “यहाँ स्वदेशी माल बिकता है” का बोर्ड अवश्य लगाएं, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और आत्मनिर्भर भारत अभियान को बल मिले।

a

वार्ड प्रवास के 54वें दिन डॉ. नीलकंठ तिवारी का यह कार्यक्रम न सिर्फ विकास कार्यों की निगरानी का उदाहरण बना, बल्कि स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का भी अवसर रहा।








Leave a Comment