वाराणसी में पीएम मोदी के जन्मदिवस की तैयारियां तेज, भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा, 15 दिनों में होंगे 26 कार्यक्रम, बूथ से लेकर जिला स्तर तक होगी व्यापक भागीदारी

0


वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर सोमवार को भाजपा का जिला कार्यशाला रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

15 दिन में 26 कार्यक्रम
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और जिला प्रभारी एमएलसी अरुण पाठक ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान 15 दिनों में कुल 26 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सेवा, संस्कार और संगठन को मजबूत करने वाले विविध कार्यक्रम शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर दो बड़े कार्यक्रम होंगे—

  • 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता और अधिक चर्चा कार्यक्रम।
  • 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर गोष्ठी, माल्यार्पण और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान।

जिले और मंडल स्तर पर विशेष आयोजन

  • जिला स्तर पर नमो पार्क, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर और मोदीजी के जीवन पर प्रदर्शनी का आयोजन होगा।
  • मंडल स्तर पर 18 से 20 सितंबर के बीच स्थानीय सीएचसी पर रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
  • 19, 20 और 21 सितंबर को प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित होगा।
  • 24 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तक का वितरण किया जाएगा।
  • इसके अलावा जिला स्तर पर नमो मैराथन दौड़ आयोजित होगी, जिसकी जिम्मेदारी भाजपा युवा मोर्चा को दी गई है।

दिव्यांगों से संवाद और खेल प्रतियोगिता
कार्यशाला में यह भी तय किया गया कि दिव्यांगजन प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद पत्र लिखकर भेजेंगे। वहीं सांसदों की ओर से खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया जाएगा, ताकि अभियान में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि आदिति पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दूबे और नागेंद्र रघुवंशी मौजूद रहे।

इसके अलावा अपराजिता सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर, सुरेंद्र पटेल, अरविंद पटेल, जेपी दूबे समेत जिले और मंडल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।








Leave A Reply

Your email address will not be published.