Lakhimpur Kheri : लखीमपुर खीरी पहुंचे जलशक्ति मंत्री, शारदा बैराज का किया निरीक्षण

0


लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शारदा बैराज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैराज की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और विभागीय अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में नहरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सिंचाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बैराज की सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ज़रूरत पड़ने पर समय रहते मरम्मत और मेंटेनेंस सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, जनप्रतिनिधियों से बाढ़ और कटान निरोधी परियोजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने बताया कि वर्तमान में शारदा और घाघरा नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं, जिससे राहत की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि शारदा नदी में किया गया चैनलाइजेशन कार्य प्रभावी साबित हो रहा है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि किसानों को पानी उपलब्ध कराने और बाढ़ से सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.