वाराणसी। पूर्व मंत्री और शहर दक्षिणी विधानसभा के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के घसियारी टोला में स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे 75 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम का आज 57वां दिन पूरा हुआ।
शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंडल के घासियारी टोला वार्ड में पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने वार्ड प्रवास किया। इस दौरान स्वच्छता अभियान, परिवार संपर्क और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौपाल लगाकर स्थानीय नागरिकों से संवाद भी किया गया।
प्रवास के दौरान क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों पर संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देश दिए गए। वहीं, दुकानदारों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए अपने प्रतिष्ठानों पर “यहाँ स्वदेशी माल बिकता है” बोर्ड लगाने की अपील की गई।
देखें तस्वीरें




