Todays Latest News 17 September Tuesday 2025: पढ़ें 17 सितंबर 2025 की देश दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी-छोटी खबरें।
10: 00 AM
पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 17 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में हुआ था। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया भर से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं।
बधाइयों का तांता
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं, उनके परिश्रम और असाधारण नेतृत्व की प्रशंसा की।
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कर बधाई दी और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की।
- गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी बधाई दी।
- मुख्यमंत्री जैसे भजनलाल शर्मा (राजस्थान), योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश) ने भी शुभकामनाएं दीं.
- जन्मदिन के कार्यक्रम- पीएम मोदी मध्य प्रदेश के धार जिले में हैं, जहां वे स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार और 8वां राष्ट्रीय पोषण माह अभियान की शुरुआत करेंगे।
- देशभर में सेवा पखवाड़ा का आयोजन हो रहा है, जिसमें स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर शामिल हैं।
- वाराणसी में गंगा आरती और पुरी (ओडिशा) में सुदर्शन पटनायक द्वारा रेत की कलाकृति बनाई गई।
पीएम मोदी की उपलब्धियां
- आयुष्मान भारत योजना ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।
- नई शिक्षा नीति को गेमचेंजर माना जा रहा है।
- मेडिकल सीटों में बढ़ोतरी और जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा दिया गया।
“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के धार जिले के भैंसोला गांव से “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और परिवारों को मजबूत करना है.
खबर अपडेट की जा रही है…..