वाराणसी के अन्नपूर्णा मंदिर में विशेष हवन-पूजन, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की कामना


वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। अन्नपूर्णा माता के पावन दरबार में बुधवार को विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें 108 बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान मां अन्नपूर्णा के समक्ष 75 किलो के विशाल लड्डू का भोग अर्पित किया गया। भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर मां से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की समृद्धि और प्रगति की प्रार्थना की।

हवन-पूजन के समय वातावरण “हर-हर महादेव” के उद्घोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर मंदिर पहुंचे और पूजन-अर्चना में सम्मिलित हुए।

पूजन के बाद मंदिर में उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद स्वरूप लड्डू का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न केवल काशी बल्कि पूरे देश की शान हैं, और उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिए मां अन्नपूर्णा से विशेष प्रार्थना की गई है।

ं

ं

ं








Leave a Comment