Rewari News: शत प्रतिशत रहा प्रयाग स्कूल का परीक्षा परिणाम

0

रेवाडी के गांव महेश्वरी स्थित प्रयाग सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चो का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। अच्छे परिक्षा परिणाम से विद्यार्थियो में उत्साह का माहौल रहा।

Rewari News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड में 10 वी परीक्षा में एक बार फिर रेवाड़ी जिले ने बाजी मारी है। वहीं रेवाडी के गांव महेश्वरी स्थित प्रयाग सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चो का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। अच्छे परिक्षा परिणाम से विद्यार्थियो में उत्साह का माहौल रहा।

छात्र हर्षित चौधरी पुत्र प्रवीण चौधरी ने 96% अंक प्राप्त कर कक्षा में टॉप किया। हर्षित ने गणित की परीक्षा में 99% अंक प्राप्त किए। आयुष मिश्रा पुत्र अर्जुन मिश्रा ने 95% प्राप्त किए , साथ ही विज्ञान की परीक्षा 99% अंक से उत्तीर्ण की। छात्रा तमन्ना पुत्री जितेंद्र ने 93%, और वैष्णवी पुत्री राजीव कुमार ने 92% अंक प्राप्त किए। Rewari News

वैष्णवी ने डांस विषय की परीक्षा में 100% अंक प्राप्त किए। स्कूल की डायरेक्टर केशा यादव ने बताया कि बच्चो, अभिभावकों और टीचर्स की मेहनत का ही नतीजा है की लगभग सभी विद्यार्थी मेरिट में आए हैं। Rewari News

उन्होंने बताया कि इस वर्ष 10 बच्चों का डाक विभाग में चयन हुआ है। उन्होंने सभी को हार्दिक बधाई दी और अच्छे भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.