Ujjain News: उज्जैन में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- पद का दुरुपयोग कर खड़ी की बेनामी संपत्ति

0


हाइलाइट्स

  • डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

  • भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्ति के आरोप

  • धमकी और व्यक्तिगत विवाद भी उजागर

Allegations On Deputy Collector Siraj: उज्जैन में ताजा प्रशासनिक विवाद सामने आया है। लोकायुक्त (Lokayukta) कार्रवाई में फंसे डिप्टी कलेक्टर मो. सिराज मंसूरी को लेकर मंगलवार (23 सितंबर) को जनसुनवाई में उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगे। खुद को मंसूरी की पत्नी बताने वाली तबस्सुम बानो नाम की महिला ने उन पर भ्रष्टाचार और व्यक्तिगत दुर्व्यवहार के आरोप लगाए।

Ujjain News: उज्जैन में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- पद का दुरुपयोग कर खड़ी की बेनामी संपत्ति
23 सितंबर को हुई जनसुनवाई।

पद पर रहते हुए बेनामी संपत्ति बनाने के आरोप

तबस्सुम ने बताया कि उनके पति एसडीएम (SDM) रहते कई शहरों में अवैध संपत्ति और लग्जरी वाहन जुटा चुके हैं। उनका कहना था कि मंसूरी ने छिंदवाड़ा, इंदौर, जबलपुर में प्लॉट और मकान खरीदे और कई बार बिना अनुमति दुबई और थाईलैंड की यात्रा की। आरोप है कि इनके पास पाकीजा ग्रीन पार्क कॉलोनी में सोनू उर्फ ताज मंसूरी के नाम 1100 वर्ग फीट का प्लॉट और अन्य जगहों पर करोड़ों की बेनामी संपत्ति है।

जान से मारने की धमकी का आरोप

तबस्सुम ने अपने बयान में कहा कि उनके पति के कई महिलाओं के साथ अनैतिक संबंध हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नौकरानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने पर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके अलावा उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिनकी रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है।

ये भी पढ़ें- MP Farmers Bonus News: मध्यप्रदेश के धान किसानों को 337 करोड़ का बोनस, सीएम मोहन यादव बालाघाट से करेंगे वितरण

अभी सस्पेंड चल रहे हैं डिप्टी कलेक्टर

एक साल पहले भी मंसूरी पर मस्जिद निर्माण के लिए 3 लाख रुपए लेने के आरोप में लोकायुक्त कार्रवाई हुई थी। वो रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड हैं और उन्हें भोपाल मंत्रालय में अटैच किया गया है।

मामले में जब डिप्टी कलेक्टर मंसूरी से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

मामले को जानने के लिए पढ़ें- Ujjain में सरकार-अफसरों के बीच रस्साकशी: सरकार ने SDM को हटाया, कलेक्टर ने 10 दिन तक नहीं क्या रिलीव

आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर सिराज ने भ्रष्टाचार से अर्जित राशि का उपयोग करके कई बेनामी संपत्तियां खरीदी हैं। ये संपत्तियां उनके रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर दर्ज हैं।

ये रहा संपत्तियों का विवरण

पाकीजा ग्रीन पार्क कॉलोनी: सोनू उर्फ ताज मंसूरी के नाम पर 1100 वर्गफीट का प्लॉट खरीदा और उस पर मकान बनवाया, जहां फिलहाल डिप्टी कलेक्टर सिराज रहते हैं।

गाड़ियां: सोनू उर्फ ताज मंसूरी के नाम पर एक Hyundai i10, 30 लाख रुपए की Mahindra XUV 700 और 2 लाख रुपये की Royal Enfield Bullet खरीदी गईं।

जबलपुर: सोनू उर्फ ताज मंसूरी के नाम से जबलपुर की अवनि बिहार कॉलोनी में 20 लाख रुपए का एक प्लॉट खरीदा गया।

AI Generated

कनाड़िया, इंदौर: राजा उर्फ सोहेल मंसूरी के नाम से 2 करोड़ रुपए का 3000 वर्गफीट का प्लॉट लिया गया।

माउंटबर्ग कॉलोनी: अपने जीजा दिलावर मंसूरी के नाम पर 50 लाख रुपए का 1000 वर्गफीट का प्लॉट खरीदा गया।

ओमेक्स सिटी, इंदौर: चचेरे भाई स्माईल शेख के नाम पर 50 लाख रुपए का 865 वर्गफीट का प्लॉट लिया गया।

एयरपोर्ट रोड: लोकेंद्र की कॉलोनी में 50 लाख रुपए का एक प्लॉट खरीदा गया।

छिंदवाड़ा: भाई अजीम के नाम पर 1965 वर्गफीट का प्लॉट खरीदा गया।

मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) को लेकर पिछले छह सालों से चल रही कानूनी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। इसे लेकर मध्यप्रदेश सरकार भी गंभीर दिख रही है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण और चयनित उम्मीदवारों के 13 प्रतिशत पदों को होल्ड किए जाने से जुड़े मामलों की सुनवाई आज से रोजाना करने का फैसला लिया है। सरकार और विपक्ष दोनों पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.