एसीपी विजय प्रताप सिंह को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की उपलब्धियों की हुई सराहना

0


वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सारनाथ, विजय प्रताप सिंह के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के सभी उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। समारोह के दौरान सभी ने एसीपी सिंह के कार्यकाल की जमकर सराहना की और उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और प्रेरणादायी अधिकारी के रूप में याद किया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने हाल ही में विजय प्रताप सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा/आंकिंक/अपराध/एएचटीयू/प्रोटोकॉल/महिला अपराध/जनसुनवाई/जल व पर्यटक पुलिस का पर्यवेक्षण के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी है। 

एसीपी विजय प्रताप सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके नेतृत्व में पुलिसिंग कार्य न केवल मजबूत हुआ बल्कि आम जनता के बीच पुलिस की छवि भी और बेहतर बनी। उनकी कार्यशैली और निर्णयों का सकारात्मक प्रभाव जनमानस पर गहराई से महसूस किया गया।

विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने एसीपी सिंह के साथ बिताए अपने अनुभव साझा किए और उनके मार्गदर्शन तथा सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। सभी ने माना कि एसीपी सिंह के नेतृत्व ने पूरे पुलिस बल को एकजुट और अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपने संबोधन में एसीपी विजय प्रताप सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि पुलिस बल की एकजुटता और समर्पण ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी पुलिसकर्मी इसी तरह जनहित और कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे।








Leave A Reply

Your email address will not be published.