हाइलाइट्स
- यूपी में 3 IAS अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव बनाया
- पदोन्नत IAS अधिकारियों को मासिक 2.25 लाख रुपये वेतन
- लीना जोहरी, अमित कुमार घोष , पार्थसारथी सेन शर्मा हुए प्रमोटिड
UP IAS Promotions 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने 1994 बैच के तीन IAS अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary) पद पर पदोन्नत कर दिया है। इस फैसले के तहत लीना जोहरी, अमित कुमार घोष और पार्थसारथी सेन शर्मा को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई पदोन्नति के साथ ही इन अधिकारियों को नियत वेतनमान के तहत मासिक 2.25 लाख रुपये वेतन मिलेगा।
इस पदोन्नति का उद्देश्य उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सुधार और विभागीय कार्यकुशलता को बढ़ाना बताया जा रहा है। पदोन्नत IAS अधिकारियों को उनके नए विभागों में कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।
पदोन्नत IAS अधिकारियों की जानकारी
| नाम | नई जिम्मेदारी | विभाग/पद विवरण | नियत वेतनमान |
|---|---|---|---|
| अमित कुमार घोष | प्रमुख सचिव | चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा | 2.25 लाख रुपये/महीना |
| लीना जोहरी | प्रमुख सचिव | महिला एवं बाल विकास और महानिदेशक राष्ट्रीय पोषण मिशन | 2.25 लाख रुपये/महीना |
| पार्थसारथी सेन शर्मा | प्रमुख सचिव | माध्यमिक शिक्षा | 2.25 लाख रुपये/महीना |
IAS अधिकारियों की भूमिका और महत्व
-
अमित कुमार घोष – स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में नीति निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए जिम्मेदार होंगे।
-
लीना जोहरी – महिला एवं बाल विकास और पोषण मिशन में कार्यक्रमों की निगरानी और कार्यान्वयन सुनिश्चित करेंगी।
-
पार्थसारथी सेन शर्मा – माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्कूल शिक्षा और पाठ्यक्रम सुधार से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे।
AVAS System Electric Vehicles: EV अब नहीं रहेंगे ‘साइलेंट’, AVAS सिस्टम लगाना होगा जरूरी, मंत्रालय का नया प्रस्ताव

सड़क पर हर एक जान की कीमत है और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Electric Mobility) की ओर बढ़ते कदम के साथ-साथ सुरक्षा सुनिश्चित करना भी बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने बड़ा फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें