हुकुलगंज में स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक से की लूट, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

0


वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज इलाके में आधी रात स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से मारपीट कर लूटपाट की। सोमवार की आधी रात मानचन्द नामक युवक मेला देखकर घर लौट रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसे रोक लिया और हाथापाई के बाद उसकी घड़ी और 4800 रुपये नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर स्कूटी सवार तीनों बदमाशों की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर रही हैं, इसलिए पुलिस को गश्त और कड़ी करनी चाहिए।








Leave A Reply

Your email address will not be published.