छत्तीसगढ़ में 5 लाख गौवंश के गायब होने का आरोप: टीएस सिंहदेव बोले- भाजपा राज में बढ़ रही तस्करी और बीफ एक्सपोर्ट
TS Singh Deo: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व डिप्टी सीएम (Deputy CM) टीएस सिंहदेव ने प्रदेश सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि सरगुजा (Surguja) सहित पूरे प्रदेश में लगभग 40 प्रतिशत पशुधन (Livestock) की कमी आई है। सिंहदेव ने दावा किया कि भाजपा (BJP) की सरकार बनने के बाद से प्रदेश से करीब 5 लाख गौवंश (Cattle) गायब हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: जांजगीर-चांपा में महिला से गैंगरेप: दुर्गाष्टमी की रात पीड़िता को अकेला देख बनाया था हवस का शिकार, 7 आरोपी गिरफ्तार
गौवंश तस्करी की आशंका

पत्रकार वार्ता में सिंहदेव ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर गौवंश का गायब होना गंभीर विषय है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार बताए क्या ये पशु मर गए या फिर तस्करी (Smuggling) कर बाहर भेज दिए गए। सिंहदेव का आरोप है कि सरगुजा और मैनपाट (Mainpat) क्षेत्रों से यूपी (UP) और झारखंड (Jharkhand) की ओर गौवंश की तस्करी हो रही है।
भाजपा राज में बीफ एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी
सिंहदेव ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत (India) बीफ एक्सपोर्ट (Beef Export) में ब्राजील (Brazil) के बाद दूसरे नंबर पर है। भाजपा शासित राज्यों महाराष्ट्र (Maharashtra), यूपी और बिहार (Bihar) में सबसे बड़े बूचड़खाने (Slaughterhouses) चल रहे हैं और यह आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज है।
इलेक्टोरल बॉन्ड और बीफ कंपनियां
सिंहदेव ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bonds) मामले में यह खुलासा हुआ था कि बीफ एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों से भाजपा को चंदा मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को गुमराह कर भावनात्मक मुद्दों को हवा दे रही है, जबकि सच्चाई कुछ और है।
गौठानों को किया बंद
सिंहदेव ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) सरकार ने गौठान (Gaothan) योजना शुरू की थी ताकि आवारा और घुमंतू पशुओं को सुरक्षित स्थान मिल सके। वहां चारा और पानी की व्यवस्था होती थी। लेकिन भाजपा ने इस योजना को बंद कर दिया, जिससे पशुधन की स्थिति बिगड़ गई।
समाधान की मांग
सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश सरकार को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि 5 लाख गौवंश में कमी क्यों आई। साथ ही उन्होंने मांग की कि गौठानों को फिर से चालू किया जाए और पशुओं के लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था की जाए।
यह भी पढ़ें: CG में 12 बजे के बाद बार-पब खुले मिले तो होगा सील: आबकारी आयुक्त ने कारोबारियों को दी चेतावनी, अब अफसरों की भी खैर नहीं