Gold & Silver Coins: आज भी इन देशों में इस्तेमाल होते हैं सोने-चांदी के सिक्के! क्या आप जानते हैं?

0

Gold & Silver Coins: आजकल डिजिटलीकरण का जमाना है, यानी की डिजिटल रूप से पेमेंट किया जाता है। अधिकतर लोग शॉपिंग करने के लिए कार्ड से शॉपिंग करते हैं। लेकिन आपको पता है इस समय से हटकर एक समय ऐसा था जब लेन-देन के लिए असली चांदी के सिक्के का इस्तेमाल होता था। यह एक रूप से पैसा माना जाता था लेकिन यह एक मजबूत और शानदार कारीगरी के प्रतीक माने जाते थे। भले ही आजकल इन सिक्कों का इस्तेमाल आम रूप से नहीं होता है क्योंकि इनकी कीमत बहुत अधिक है लेकिन ये अभी पूरी तरह से गायब नहीं हुए हैं। आइए इनके इतिहास और रहस्य की बातों की जानते हैं।

सोने-चांदी के सिक्के का इस्तेमाल क्यों नहीं होता है?

इन सिक्कों का इस्तेमाल अब नहीं होता है, क्योंकि सिक्के पर जो कीमत लिखी है उससे कहीं अधिक सोने-चांदी के सिक्के बिकते हैं। पहले इन सिक्को का इस्तेमाल खूब होता था, सामान को खरीदने और लेन-देन करने में। लेकिन जब इनकी कीमत अधिक होने लगी तो इन्हे रखना मुश्किल हो गया और 20वीं सदी में अधिकतर देशों ने इसे हटाकर सस्ते सिक्के बनाए और इन्हे चलाना शरू किया।

आज भी हैं बेशकीमती बुलियन कॉइन

दुनिया में दक्षिण अफ्रीका का क्रुगेररैंड, कनाडा का गोल्ड मेपल लीफ और अमेरिका का अमेरिकन गोल्ड ईगल जैसे बड़े देशों में आज भी शुद्ध सोने के बुलियन कॉइन बनाते हैं जिसका इस्तेमाल आजकल निवेश करने के लिए किया जाता है। आज के समय में ये सिक्के अपनी उच्च शुद्धता और बेहतरीन कारीगरी के लिए जाने जाते हैं और लोग इन्हे बहुत पसंद करते हैं।

चांदी के सिक्कों की कहानी!

आज के समय में भले ही चांदी के सिक्कों का इस्तेमाल बहुत कम या लोग इन्हे अपने पास कुछ ही रखते हैं, लेकिन कभी चांदी के सिक्कों का इस्तेमाल बहुत आम था और इससे रोजाना लेन-देन किया जाता था। लेकिन जब इसकी कीमत अधिक बढ़ने लगी तो इसका उपयोग होना शुरू हो गया।

आज के समय में इन सिक्कों का इस्तेमाल एक सिर्फ याद रह गई है और इसे निवेश के लिए उपयोग किया जाता है। मेक्सिको देश में अभी भी चांदी के सिक्के बनाए जाते हैं लेकिन ये आम नहीं यादगार सिक्के होते हैं जो बहुत सुन्दर होते हैं।

आज भी बहुत ख़ास है ये सिक्के?

आज के दौर में भी यह सिक्के काफी महत्वपूर्ण हैं। अगर आप सोने-चांदी में निवेश करते हैं तो यह संकट के काल में आपके काम आ सकते हैं। इन सिक्कों का इतिहास बहुत पुराना है और ये पुराने तरीके से निर्मित किए गए हैं, लोग इन्हे आज भी काफी पसंद करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.