₹943.57 करोड़ से अब नहीं डरेगा Darbhanga, Samastipur और Khagaria , मिलेगा संबल,चमकेंगी किसानीं, जानिए GOOD NEWS

0

943 करोड़ की बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना से दरभंगा-समस्तीपुर को मिलेगी स्थायी राहत | कार्य 90% पूर्ण। फेज-3(ए) योजना के तहत तटबंधों का सुदृढ़ीकरण अंतिम चरण में। 

दरभंगा | ।  बिहार में बाढ़ से हर साल होने वाली तबाही को रोकने के लिए बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना फेज-3(ए) के तहत दायां तटबंध के कई हिस्सों का उच्चीकरण और सुदृढ़ीकरण तेजी से चल रहा है। ₹943.57 करोड़ की यह योजना अब 90% से अधिक पूर्ण हो चुकी है।

किन-किन तटबंधों पर हो रहा है कार्य?

योजना के तहत निम्नलिखित तटबंध खंडों का पुनर्निर्माण और मजबूतीकरण हो रहा है। इसमें, हायाघाट–कराचीन तटबंध (किमी 123.52 से 165.42), कराचीन–बदलाघाट तटबंध (किमी 0.00 से 47.50), बदलाघाट–नगरपाड़ा तटबंध (किमी 0.00 से 18.00) शामिल हैं।

प्रभावित जिलों को होगा सबसे अधिक लाभ

इस योजना के पूर्ण होते ही निम्न जिलों को मिलेगा स्थायी बाढ़ राहत में दरभंगा जिला, समस्तीपुर जिला, खगड़िया जिला शामिल हैं।

क्या होंगे प्रमुख लाभ?

बाढ़ की आवृत्ति और प्रभावों में कमी, तटीय गांवों और कृषि भूमि की सुरक्षा, कृषि उत्पादकता में बढ़ोतरी, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को स्थायित्व, ग्रामीण इलाकों की आजिविका और सुरक्षा सुनिश्चित।

परियोजना की कुल लागत और प्रगति

प्रशासनिक स्वीकृति: ₹943.57 करोड़, भौतिक प्रगति: 90% से अधिक पूर्ण, उद्देश्य: बारहमासी बाढ़ से स्थायी राहत और स्थानीय आजीविका का संरक्षण। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.