हाइलाइट्स
-
छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की मौत
-
डॉक्टर और फार्मा कंपनी में गठजोड़
-
10 साल बाद एमपी मेडिकल काउंसिल सक्रिय
Chhindwara Coldrif Death Case: छिंदवाड़ा में जानलेवा कफ सिरप कोल्ड्रिफ पीने से 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। श्रीसन फार्मा की इस दवा को परासिया के डॉ. प्रवीण सोनी पिछले 10 सालों से प्रिस्क्राइब कर रहे थे। दवा कंपनी और डॉ. प्रवीण सोनी के बीच एक अघोषित करार था, हालांकि डॉ. सोनी ने इससे इनकार कर रहे हैं।
दवा कंपनियों और डॉक्टरों के बीच गठजोड़ की यह सिर्फ एक बानगी है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला 10 साल से मध्य प्रदेश मेडिकल काउंसिल की फाइलों में धूल खा रहा है, जिसमें प्रदेश के 14 जिलों के 20 बड़े और प्रतिष्ठित प्राइवेट डॉक्टर एक फार्मा कंपनी के खर्च पर सपरिवार इटली की सैर कर आए थे। इसके एवज में इन डॉक्टरों ने इस कंपनी की दवाएं मरीजों को प्रिस्क्राइब की थीं।

खबर अपडेट हो रही है…