MP KCC Loan Fraud: रतलाम में 15 साल पुराने केस में 14 किसानों को 3-3 साल की जेल, ब्रांच-लोन मैनेजर को भी 2 साल की सजा

0


हाइलाइट्स

  • रतलाम KCC लोन घोटाले में सजा

  • बैंक मैनेजर-लोन मैनेजर को 2-2 साल

  • 14 किसानों को 3-3 साल की जेल

Ratlam KCC Loan Fraud 14 farmers 3 years jail: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में 15 साल पहले अपात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन बांटने के घोटाले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। रलताम की स्पेशल कोर्ट ने बैंक ऑफ इंडिया के तत्कालीन मैनेजर और लोन मैनेजर के अलावा 14 किसानों को दोषी ठहराया है और जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने बैंक मैनेजर बीएल पाटीदार और लोन मैनेजर दिलीप मेहता को 2-2 साल, जबकि सभी 14 किसानों को 3-3 साल कैद की सजा सुनाई है। सभी पर जुर्माना भी लगाया गया है।

15 साल पुराना KCC लोन घोटाला ऐसे हुआ था उजागर

जनवरी 2010 में बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक को रतलाम शाखा में गड़बड़ी की शिकायत मिली। जांच में सामने आया कि तत्कालीन बैंक मैनेजर ने दलालों की मदद से फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन मंजूर किए थे। जांच टीम ने बैंक की 110 KCC फाइलों की पड़ताल की और राजस्व विभाग की वेबसाइट से उनके भू-अभिलेखों का मिलान किया। इस दौरान बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

भूमिहीन किसानों को भी मिल गया लाखों का लोन

जांच से साबित हुआ कि बैंक मैनेजर बद्रीलाल पाटीदार और लोन मैनेजर दिलीप मेहता ने आपसी मिलीभगत से नियमों की अनदेखी की। उन्होंने बिना जमीन का निरीक्षण किए और दस्तावेजों की जांच किए बिना ही लोन पास कर दिए। कई किसान भूमिहीन थे, फिर भी उन्होंने खुद को बड़े किसान बताकर लाखों रुपये का लोन ले लिया। वहीं, कुछ ने अपनी वास्तविक जमीन से कई गुना अधिक क्षेत्र दिखाकर मोटी रकम हासिल की।

कोर्ट का फैसला

विशेष न्यायाधीश संजीव कटारे ने फैसला सुनाते हुए बैंक मैनेजर बद्रीलाल पाटीदार और लोन मैनेजर दिलीप मेहता को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी की धाराओं में 2-2 साल की कैद और 2-2 हजार रुपए जुर्माना लगाया। वहीं, 14 अपात्र किसानों को 3-3 साल की कैद और 3-3 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई गई।

किस किसान ने कितनी की धोखाधड़ी

किसान का नाम वास्तविक जमीन बताई गई जमीन लोन राशि
महेश पाटीदार भूमिहीन 11.52 हेक्टेयर ₹8 लाख
मदनलाल पाटीदार भूमिहीन 11.61 हेक्टेयर ₹8 लाख
अनोखीलाल पाटीदार भूमिहीन 13.71 हेक्टेयर ₹8 लाख
किशन राजपूत 0.810 हेक्टेयर 9.905 हेक्टेयर ₹6 लाख
ओंकारलाल कुम्हार 1.340 हेक्टेयर 10.440 हेक्टेयर ₹6 लाख
शांतिलाल धाकड़ 2 हेक्टेयर 10.77 हेक्टेयर ₹6 लाख
दशरथ पाटीदार भूमिहीन 9.63 हेक्टेयर ₹7 लाख
हरीश पाटीदार भूमिहीन 10.23 हेक्टेयर ₹7 लाख

ये भी पढ़ें:  MP News : जबलपुर में साइबर फ्रॉड का नया ट्रेंड, डॉक्टर बनकर साइबर ठगों ने की 2.55 लाख रुपए की ठगी

MP KCC Loan Fraud: रतलाम में 15 साल पुराने केस में 14 किसानों को 3-3 साल की जेल, ब्रांच-लोन मैनेजर को भी 2 साल की सजा

Chhindwara Coldrif Death Case: छिंदवाड़ा में जानलेवा कफ सिरप कोल्ड्रिफ पीने से 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। श्रीसन फार्मा की इस दवा को परासिया के डॉ. प्रवीण सोनी पिछले 10 सालों से प्रिस्क्राइब कर रहे थे। दवा कंपनी और डॉ. प्रवीण सोनी के बीच एक अघोषित करार था, हालांकि डॉ. सोनी ने इससे इनकार कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Leave A Reply

Your email address will not be published.