Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA का सीट बंटवारा फाइनल, BJP और JDU लड़ेंगी बराबर सीटों पर
हाइलाइट्स
- NDA का सीट बंटवारा फाइनल
- BJP और JDU लड़ेंगी 101-101 सीटों पर
- चिराग को- 29, उपेंद्र कुशवाहा-मांझी को 6-6 सीटें
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए NDA (National Democratic Alliance) ने सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। भाजपा (BJP) और जदयू (JDU) 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) [LJP(R)] को 29, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा [HAM] और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा [RLM] को 6-6 सीटें दी गई हैं।
NDA (National Democratic Alliance) announces seat sharing for #BiharElections2025
BJP and JDU to contest on 101 seats each
LJP (Ram Vilas) – 29 seats
Rashtriya Lok Morcha– 06 seats
Hindustani Awam Morcha (HAM)– 06 seats pic.twitter.com/XgeRZv5mxg— ANI (@ANI) October 12, 2025
हम एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया।
BJP – 101
JDU – 101
LJP (R) – 29
RLM – 06
HAM – 06एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इसका हर्षपूर्वक स्वागत करते हैं।
बिहार है तैयार,
फिर से एनडीए सरकार।#NDA4Bihar ✌️— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) October 12, 2025
BJP और JDU लड़ेंगी 101-101 सीटों पर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA के अंदर सीट शेयरिंग (Seat Sharing) को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। बीजेपी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) दोनों ही 101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इस समझौते की घोषणा एनडीए के शीर्ष नेताओं ने पटना में की। दोनों दलों के बीच पिछले चुनाव की तुलना में सीटों की संख्या में मामूली कमी की गई है।
यह भी पढ़ें: Lucknow Ayodhya Double Decker Bus: लखनऊ से अयोध्या के बीच शुरू हुई डबल डेकर बस सेवा, इतने किराए में पहुंचेंगे अयोध्या
LJP (रामविलास) को 29 सीटें
चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LJP(R)] को 29 सीटें दी गई हैं। यह वही पार्टी है जो 2020 के चुनाव में अकेले लड़ी थी और जदयू के खिलाफ मोर्चा खोला था। इस बार चिराग NDA में लौट आए हैं और अपनी पहचान “मोदी का सिपाही” के रूप में पेश कर रहे हैं।
मांझी और कुशवाहा को मिली 6-6 सीटें
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 6 सीटें मिली हैं। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। दोनों ही नेता महादलित और कुशवाहा वोट बैंक को साधने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
2020 में कैसा था प्रदर्शन
2020 के चुनाव में बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 74 पर जीत दर्ज की थी, जबकि जदयू ने 115 सीटों पर लड़कर 43 सीटें जीती थीं। उस समय लोक जनशक्ति पार्टी ने अकेले 135 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ एक सीट पर जीत सकी थी। एनडीए का यह नया समीकरण जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। भाजपा और जदयू ने अपनी परंपरागत सीटों पर ध्यान केंद्रित किया है, जबकि लोजपा (रामविलास), हम और आरएलएम को सीमित लेकिन रणनीतिक सीटें दी गई हैं।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मॉनसून (UP Monsoon 2025) की विदाई का दौर शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरी तरह से प्रदेश और उत्तर भारत से लौट जाएगा। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain Alert) का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें