AIIMS Bhopal Video: एम्स भोपाल में रात के 2 बजे डॉक्टरों का तमाशा, नशे की हालत में पुलिस को धमकाया, बोला- 10 थानों में मेरी पहचान
हाइलाइट्स
- एम्स भोपाल के बाहर डॉक्टरों का हंगामा
- नशे में धुत डॉक्टरों ने पुलिस से की बदसलूकी
- एम्स प्रशासन ने की जांच समिति गठित
AIIMS Bhopal Video: भोपाल में स्थित AIIMS से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। देर रात एम्स के इमरजेंसी गेट के बाहर शराब के नशे में धुत 4 डॉक्टरों ने जमकर उत्पात मचाया। कार गेट के पास खड़ी कर के डॉक्टर शराब पी रहे थे। पुलिस पहुंची और पूछताछ की तो एक डॉक्टर ने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। डॉक्टर ने धमकाते हुए कहा – मैं यहां 2016 से हूं। 10 थानों के अफसरों को जानता हूं।
भोपाल में एम्स डॉक्टर्स की दबंगई, शराब के नशे में हंगामा, पुलिस से झड़प, वीडियो हुआ वायरल #BhopalNews #AIIMSBhopal #DrunkDrive #PoliceClash #ViralVideo #mpnews #bansalnewsmpcg #madhayapradesh pic.twitter.com/ADfvPJIYYl
— Bansal News Digital (@BansalNews_) October 29, 2025
क्या था मामला ?
ये मामला मंगलवार रात करीह दो बजे कि है। जहां 4 डॉक्टर इमरजेंसी गेट के पास कार खड़ी कर के शराब सेवन कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पूछताछ के दौरान डॉक्टरों ने पुलिस से बजसलूकी की और धमकाते हुए कहा कि मैं यहां 2016 से हूं। 10 थानों के अफसरों को जानता हूं।
पुलिस से बदसलूकी
बता दें कि इस घटना के 2 वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कैसे कार की छत के उपर बीयर की बोतल रखी हुई है। दो साथी डॉक्टर भी कार में नशे में धुत दिखाई पड़ रहे हैं। साथ ही बीयर और स्नैक्स भी बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियों में डॉक्टर पुलिसकर्मी से बहस करते हुए भी दिखाई दे रहा है।
एम्स को भेजी जानकारी
पुलिस ने घटना की पूरी रिपोर्ट तैयार कर AIIMS Bhopal Management को भेज दी है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे एम्स प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिली। एम्स प्रबंधन ने जांच समिति (Inquiry Committee) गठित कर दी है, जो यह पता लगाएगी कि वीडियो में दिख रहे लोग वास्तव में एम्स से जुड़े हैं या नहीं।
एम्स प्रशासन का बयान
एम्स के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “यह संस्थान की साख से जुड़ा गंभीर मामला है। यदि पुष्टि होती है कि ये डॉक्टर हमारे संस्थान से संबंधित हैं, तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”
एम्स के सिक्योरिटी सुपरवाइजर एस.एन. राय के अनुसार, “यह घटना गेट के बाहर हुई थी, इसलिए सिक्योरिटी की भूमिका सीमित रही। पुलिस ने सभी डॉक्टरों को रात में गार्ड के हवाले कर दिया था।”
पुलिस जांच जारी
बागसेवनिया थाना प्रभारी (TI) अमित सोनी ने बताया कि फिलहाल इन चारों डॉक्टरों की पहचान की जा रही है। एम्स प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई है। जांच पूरी होने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Uma Bharti Rally: भोपाल में उमा भारती का शक्ति प्रदर्शन, गौ संरक्षण अभियान और 2029 लोकसभा चुनाव की घोषणा

भोपाल के अयोध्या नगर दशहरा मैदान में गौ संरक्षण अभियान के तहत उमा भारती ने एक शक्ति प्रदर्शन किया।
उमा भारती ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि उमा भारती ने बीते दिनों ही लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। गौ संवर्धन संकल्प सभा के मंच से उमा भारती ने पुनः ऐलान किया है कि वह 2029 का लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें