CG Storm Alert: केरल-बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ रहा मानसून, प्रदेश में तीन दिन तक आएगा तूफान; बारिश का अलर्ट

0


छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधियां और तेज हो गई है। इसी के चलते मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज 21 मई से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मध्यम वर्षा के साथ तेज तूफान आने की संभावना है। तूफानी हवाओं की गति करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इसी के साथ ही बारिश के आसार हैं।

अगले 24 घंटों में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है। यह गिरावट लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दे सकती है।

खबर अपडेट की जा रही है….

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.