MP Anil Firojiya Ulta Tiranga: उज्जैन सांसद ने तिरंगा यात्रा में पकड़ा उल्टा तिरंगा, वीडियो वायरल, कांग्रेस ने घेरा

0


MP Anil Firojiya Ulta Tiranga: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद मध्य प्रदेश की नया सियासी मच गया है। उज्जैन के खाचरौद में तिरंगा यात्रा के दौरान विवाद सामने आया है। यहां उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया तिरंगा यात्रा के दौरान उल्टा तिरंगा लेकर चलते नजर आए। यह कार्यक्रम भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के जश्न के तौर पर आयोजित किया गया था। अब इस चूक को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है।

सांसद फिरोजिया ने उल्टा पकड़ा राष्ट्रीय ध्वज

मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया एक विवाद में घिर गए हैं। हाल ही में खाचरौद में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान सांसद फिरोजिया ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा पकड़ा, और उसी स्थिति में यात्रा में हिस्सा लिया। वे हाथों में उल्टा तिरंगा लेकर आगे यात्रा में चल रहे थे। उनकी हाथों में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज पकड़े तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई, जिससे यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर निकाली गई थी। इस यात्रा में क्षेत्रीय विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कई कार्यकर्ता शामिल थे।

खबर अपडेट हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.