UP Train Accident: कार्तिक पूर्णिमा पर मिर्जापुर में दुखद हादसा, कालका एक्सप्रेस ट्रेन से कटे श्रद्धालु, 6 की मौत


UP Mirzapur Train Accident Kalka Express Train:  आज 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर यूपी के मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर दुखद हादसा हो गया है। जहां कालका एक्सप्रेस ट्रेन से 8 श्रद्धालु कट गए हैं। इनमें से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।

हालांकि कई जख्मी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई है। हादसा सुबह 9.30 बजे का बताया जा रहा है। जहां प्लेटफार्म नंबर 3 पर चोपन से पैसेंजर ट्रेन रेलवे स्टेशन पहुंची।

UP Train Accident: कार्तिक पूर्णिमा पर मिर्जापुर में दुखद हादसा, कालका एक्सप्रेस ट्रेन से कटे श्रद्धालु, 6 की मौत

 

भीड़ होने की वजह से कुछ श्रद्धालु ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर न उतरकर दूसरी तरफ ट्रैक पर उतर गए इसी बीच तेज रफ्तार में कालका एक्सप्रेस उस ट्रैक से गुजरी और 7-8 यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है इनमें से ज्यादातर श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए गंगा घाट जा रहे थे। हालांकि घटना की सूचना पर रेलवे के सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भीषण रेल हादसा: कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 11 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Leave a Comment