MP Weather Update: उत्तर में बर्फबारी से मध्यप्रदेश में गिरा पारा, राजगढ़ और इंदौर सबसे ठंडा रहा, भोपाल में 13°C पारा
MP Weather Update 7 November 2025: उत्तरी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से मध्यप्रदेश के मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात का पारा तेजी से गिरने लगा है।
बुधवार-गुरुवार की रात से पूरे प्रदेश में ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। राज्य के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार-शुक्रवार की रात राजगढ़ में सबसे कम 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में रात का तापमान 10.3°C रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के रिकार्ड के मुताबिक, नवंबर में पिछले एक दशक में इंदौर में पांचवीं बार इतना कम पारा रहा है। भोपाल में भी दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
अन्य शहरों का हाल:
दतिया: 11.1°C
गुना: 12.2°C
धार: 12.4°C
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान:
भोपाल: 11°C
इंदौर: 10.3°C
ग्वालियर: 11.3°C
उज्जैन: 13°C
जबलपुर: 14.6°C
मौसम विभाग की चेतावनी
बारिश की संभावना नहीं: सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। उत्तरी हवाओं के लगातार आने से ठंड का असर और बढ़ेगा। रात के तापमान में यह गिरावट आगे भी बनी रहेगी।
देखें मैप, जानें मौसम की स्थिति




खबर अपडेट की जा रही
हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
100 साल की हुई भारतीय हॉकी: 1960 तक जीते 8 गोल्ड, फिर 65 साल से क्यों नहीं ला पाए सोना ? इस पर ओलंपियंस ने क्या कहा

Indian Hockey 100 Years Celebration: भारतीय हॉकी 7 नवंबर 2025 को पूरे 100 साल की हो गई। पूरे देश में इसका जश्न मनाया जा रहा है। शुरुआती 35 साल में हिन्दुस्तान ने ओलंपिक में 8 गोल्ड मेडल जीते हैं। जो आज भी एक रिकॉर्ड है। 1980 से 2020 तक यानी 40 साल के सूखे के बाद ब्रॉन्ज मेडल से फिर ओलंपिक हॉकी में मेडल की शुरुआत हुई है। कुल मिलाकर बाद के 65 साल में भारत, ओलंपिक हॉकी गोल्ड के लिए तरसते रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…