Jhansi Shooting Incident: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने MBA छात्रा को सिरफिरे ने मारी गोली, फिर खुद की ली जान

0


Jhansi Shooting Incident: झांसी के बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के बाहर रविवार दोपहर को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने MBA की छात्रा को गोली मार दी और फिर खुद की कनपटी पर तमंचा रखकर फायर कर लिया। यह वारदात यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार से कुछ ही दूरी पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने छात्रा को सड़क किनारे रोककर बातचीत की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा कि उसने कमर से तमंचा निकाला और गोली चला दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

 युवक की मौत, छात्रा की हालत नाजुक

राहगीरों ने जब दोनों को खून से लथपथ सड़क पर गिरा देखा तो तुरंत ऑटो से झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया है। जांच में पता चला कि गोली कनपटी को चीरते हुए आर-पार हो गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: MP Vehicle Data Missing: भोपाल के दो लाख वाहनों का डाटा गायब, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए दोबारा भरना पड़ रहा शुल्क

 प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक मनीष साहू और घायल छात्रा कृतिका चौबे दोनों ललितपुर के एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। कृतिका बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में MBA प्रथम वर्ष की छात्रा है, जबकि मनीष की उम्र करीब 25 वर्ष थी। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है और किसी निजी विवाद के चलते यह कदम उठाया गया।

पुलिस ने जांच शुरू की

एसएसपी झांसी ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। छात्रा की हालत में सुधार होने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस दोनों परिवारों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि घटना से पहले की पूरी कहानी सामने आ सके।

Jhansi Shooting Incident: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने MBA छात्रा को सिरफिरे ने मारी गोली, फिर खुद की ली जान

लखनऊ में रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में देश की होनहार नेशनल एथलीट (National Athlete) और हॉकी प्लेयर (Hockey Player) जूली यादव (Julie Yadav) की मौत हो गई। जूली फिलहाल लखनऊ के एलपीएस स्कूल (LPS School, Lucknow) में स्पोर्ट्स टीचर (Sports Teacher) के पद पर कार्यरत थीं। हादसा उस वक्त हुआ जब वह स्कूल से घर अपना मोबाइल फोन लेने वापस जा रही थीं। पूरी खबर पढ़ने लिए क्लिक करे

Leave A Reply

Your email address will not be published.