MP Weather Update: प्रदेश में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, इन जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

0


हाइलाइट्स

  • मध्यप्रदेश में शीतलहर का असर जारी

  • भोपाल-इंदौर में टूटा 25 साल का रिकॉर्ड

  • 17 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी

MP Weather Update 12 November: मध्यप्रदेश में ठंड ने नवंबर की शुरुआत से ही दस्तक दे दी है और अब इसका असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर समेत कुल 23 जिलों में कोल्ड वेव और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के लगभग सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भोपाल और इंदौर में तो बीते 25 साल का रिकॉर्ड तक टूट गया है। वहीं, प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है।

इन जिलों में जारी शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, शहडोल और जबलपुर जिलों में तेज शीतलहर (Severe Cold Wave) का असर देखने को मिला है। जबकि राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, रीवा, मालाजखंड (बालाघाट) और नौगांव (छतरपुर) में सामान्य शीतलहर रही। बालाघाट जिले के मालाजखंड में शीत दिन दर्ज किया गया। बुधवार (12 नवंबर) को भोपाल और इंदौर सहित कुल 23 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

तेज शीतलहर का असर भोपाल, राजगढ़, इंदौर, सतना, शहडोल और जबलपुर जिलों में रहेगा। वहीं सामान्य शीतलहर सीहोर, देवास, शाजापुर, रीवा, मऊगंज, उमरिया, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, छतरपुर और मैहर जिलों में प्रभावी होगी। बालाघाट जिले में शीत दिन का अनुभव होने की संभावना है। मौसम विभाग ने नागरिकों से ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।

तापमान में गिरावट, कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

मध्यप्रदेश के कई शहरों में बीती रात तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इंदौर में रात का तापमान 7.0 डिग्री, भोपाल में 8.0 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री, ग्वालियर में 10.7 डिग्री और जबलपुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं शहडोल में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था।

ये भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana 1500: MP में लाड़ली बहनों के खाते में अब हर महीने आएंगे 1500 रुपए, CM मोहन सिवनी से ट्रांसफर करेंगे

दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुना में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री, खजुराहो में 30.4 डिग्री, राजगढ़ में 30.2 डिग्री और बड़वानी में 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी में दिन का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
इंदौर 7.0
भोपाल 8.0
उज्जैन 11.5 30.5
ग्वालियर 10.7
जबलपुर 9.8
शहडोल 7.5
गुना 30.8
खजुराहो 30.4
राजगढ़ 30.2
बड़वानी 29.9
पचमढ़ी 23.4

न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0°C से 3.8°C तक कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 5°C से 7°C तक की गिरावट दर्ज की गई। भोपाल और रीवा संभागों में तापमान सामान्य से 5.1°C से 7.2°C तक नीचे रहा। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडोल और सागर में यह 3.2°C से 5.0°C तक नीचे दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में भी पारा सामान्य से 2.1°C कम रहा।

क्षेत्र/शहर अधिकतम तापमान में गिरावट (°C) न्यूनतम तापमान में गिरावट (°C)
प्रदेश के अधिकांश हिस्से 2.0 से 3.8 5.0 से 7.0
भोपाल, रीवा संभाग 5.1 से 7.2
इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडोल, सागर 3.2 से 5.0
नर्मदापुरम 2.1

उत्तर भारत की ठंडी हवाओं का असर मध्यप्रदेश में तेज

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं (Cold Winds) सीधे मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही हैं, जिसकी वजह से तापमान में अचानक गिरावट आई है। ग्वालियर-चंबल संभाग में यह असर और अधिक देखने को मिल रहा है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड का असर और बढ़ गया है, जैसा कि मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान लगाया था।

इतिहास में झांकें तो नवंबर में टूट चुके हैं ठंड के कई रिकॉर्ड

ग्वालियर में 56 साल पहले नवंबर में रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो अब तक का सबसे ठंडा नवंबर रिकॉर्ड रहा। वहीं उज्जैन में 52 साल पहले न्यूनतम पारा 2.3 डिग्री तक गया था। इस बार भी नवंबर के दूसरे सप्ताह में तापमान में लगातार गिरावट से पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना बढ़ गई है।

MP Weather Update: प्रदेश में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, इन जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
IMD Bhopal

MP CM Son Marriage: सामूहिक सम्मेलन में छोटे बेटे का विवाह करेंगे CM यादव, अभिमन्यु की दुल्हनियां बनेगीं खरगोन की इशिता

MP CM Son MarriageMP CM Son Marriage

MP CM Son Marriage: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक ऐसा कदम उठाने जा रहे हैं, जो शायद अब तक बहुत कम राजनेताओं ने नहीं किया होगा। मुख्यमंत्री अपने बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह सरकारी सामूहिक विवाह सम्मेलन में करने जा रहे हैं। यह विवाह 30 नवंबर को उज्जैन में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में संपन्न होगा, जिसमें विभिन्न समाजों के लगभग 20 जोड़े शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Leave A Reply

Your email address will not be published.