MP IndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट ने बढ़ाई हवाई यात्रियों की परेशानी, सैकड़ों यात्री फंसे, किराए 4 से 5 गुना तक बढ़े
IndiGo Flight Cancel: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के लगातार बिगड़ते संचालन से मध्यप्रदेश के एयरपोर्ट पर हालात संभल नहीं रहे। इंदौर, भोपाल और जबलपुर में कुल मिलाकर 65 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। पिछले चार दिनों में कंपनी देशभर में 1700 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं, जिसका सीधा असर मध्यप्रदेश पर दिखाई दे रहा है। कई यात्रियों ने रातें एयरपोर्ट पर बिताईं, जबकि दूसरी एयरलाइन्स ने किराया तीन से चार गुना बढ़ा दिया।
बता दें, आज (6 दिसंबर) भी पूणे से भोपाल और इंदौर से पूणे की फ्लाइट कैंसिल की गई है। इसमें फ्लाइट संख्या 6E-147 (इंदौर से पूणे) रात 11.05 बजे और फ्लाइट संख्या 6E-258 (पूणे से भोपाल) सुबह 01.40 बजे शामिल है।
भोपाल में हज यात्रियों का ग्रुप भी फंसा
भोपाल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 18 फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों का धैर्य टूट गया। कई लोग दो दिन से अपनी फ्लाइट्स का इंतजार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उस हज ग्रुप को हुई, जिसके 41 यात्रियों को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। होटल और ट्रांसपोर्ट पहले से बुक थे, इसलिए हर यात्री का प्रतिदिन 5 से 6 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है। कई लोगों का 6 हजार रुपए का टिकट बढ़कर 30 से 35 हजार तक पहुंच गया और फिर भी यह भरोसा नहीं कि नई टिकट से यात्रा हो ही जाएगी।
ये भी पढे़ें- Bhopal GMC Controversy: भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में मैगी को लेकर मारपीट, 15 स्टूडेंट्स सस्पेंड
इंदौर में सबसे ज्यादा असर, किराए आसमान पर
इंदौर एयरपोर्ट इंडिगो संकट का सबसे बड़ा शिकार बन गया। यहां उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की लंबी कतारें और अफरा-तफरी देखी गई। बच्चों और बुजुर्गों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दूसरी एयरलाइन्स ने मौके का फायदा उठाते हुए किराए तीन से चार गुना बढ़ा दिए। कई यात्रियों ने कहा कि एयरलाइन कोई ओनरशिप नहीं ले रही, सिर्फ इतना बताया जा रहा है कि फ्लाइट्स कैंसिल है और रिफंड ले लो।
ये भी पढ़ें- MP Vidhansabha: सदन में गूंजा रतलाम के स्कूल में छात्र की खुदकुशी की कोशिश का मामला, शिक्षा मंत्री ने दिया ये जवाब
जबलपुर में अचानक 10 उड़ानें रद्द
जबलपुर में भी हालात बिगड़े। यहां से आने-जाने वाली करीब 10 फ्लाइट्स अचानक रद्द कर दी गईं। लगभग 900 से 1000 यात्री पहले से टिकट बुक करा चुके थे। कई लोगों को फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मैसेज में मिली, जबकि कई यात्रियों को किसी तरह की जानकारी नहीं मिली। डुमना एयरपोर्ट पर यात्रियों ने नाराजगी जताई और एयरलाइन पर मनमानी का आरोप लगाया। केवल इंदौर के लिए फ्लाइट्ससंचालित रहीं।
इंडिगो की सर्विस से यात्री के खासे नाराज
इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था देने की कोशिश की जा रही है। हालांकि प्रभावित लोग मानते हैं कि सूचना प्रणाली कमजोर है और ग्राउंड स्टाफ कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा। कई यात्रियों का कहना था कि वे रातभर एयरपोर्ट पर फंसे रहे, लेकिन एयरलाइन की ओर से कोई सहायता नहीं मिली।
ये भी पढ़ें- Khargone Patwari Rishwat: खरगोन में मंडलेश्वर पटवारी 25 हजार रुपये रिश्वत लेते अरेस्ट, जमीन नामांतरण के लिए मांगे थे पैसे
DGCA के नए नियमों ने बढ़ाया दबाव
इस संकट के पीछे DGCA के नए सुरक्षा नियमन हैं, जिनका सीधा असर crew availability पर पड़ा है।
- मुख्य बदलावों में शामिल हैं,
- क्रू मेंबर्स को लगातार 7 दिन काम करने के बाद 48 घंटे का अनिवार्य आराम देना।
- पायलट पहले 6 नाइट लैंडिंगकरते थे, अब केवल दो की अनुमति है।
- किसी भी क्रू मेंबर को एक सप्ताह में दो से अधिक नाइट ड्यूटी नहीं लगाई जा सकती।
- प्री और पोस्ट फ्लाइट ड्यूटी में एक घंटे से अधिक काम नहीं लिया जा सकता।
इन बदलावों के कारण इंडिगो के पास पर्याप्त क्रू नहीं बच पा रहा और बड़ी संख्या में फ्लाइट समय पर संचालित नहीं हो पा रहीं।
/bansal-news/media/media_files/2025/12/05/mp-vidhansabha-session-2025-2025-12-05-13-12-07.jpg)
मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र 2025 का शुक्रवार, 5 दिसंबर को समापन हुआ। पांच दिन चले सत्र में 23 घंटे सदन की कार्यवाही चली। इसमें सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की अवैध कटाई, छिंदवाड़ा कफ सिरप, VIT, रतलाम में छात्र के सुसाइड का प्रयास और किसानों से जुड़े मुद्दे छाए रहे। जिनमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में जमकर पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करेंं।