CG Vidhan Sabha Winter Session 2025 Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र: शिक्षक कमी, सड़क-राशन और बेरोजगारी भत्ता पर हंगामा
CG Vidhan Sabha Winter Session 2025 Third Day: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन का माहौल गर्म रहने के आसार हैं। प्रश्नकाल में शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी (teacher shortage Chhattisgarh), अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, बंद स्कूलों और छात्रों के ड्रॉप-आउट जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।
इसके साथ ही सड़कों की बदहाल स्थिति, राशन कार्ड (Ration Card) से जुड़ी गड़बड़ियां और जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजनाओं की प्रगति पर भी जोरदार बहस हो सकती है। विपक्ष जहां सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता, जर्जर सड़कों और वितरण प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठाएगा, वहीं सरकार नई शिक्षा नीति, अधोसंरचना विकास और लोक निर्माण विभाग की योजनाओं का ब्योरा पेश करेगी।
कल इन मुद्दों पर चर्चा हुई
इससे पहले सत्र के दूसरे दिन बेरोजगारी भत्ता और रोजगार का मुद्दा सदन में छाया रहा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलने को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि विधानसभा में मिले जवाब के अनुसार योजना बंद नहीं है, फिर युवाओं को लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा। बजट में प्रावधान होने के बावजूद भत्ता नहीं देने को उन्होंने युवाओं के साथ धोखा बताया, जिस पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक और हंगामा देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: CG Vidhan Sabha Winter Session 2025: सत्र का दूसरा दिन हंमामेदार रहा, विपक्ष का वॉकआउट
ये भी पढ़ें: CG Vidhan Sabha Winter Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही 14 दिसंबर सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
-
Dec 16, 2025 11:51 IST
जैतू साव मठ भूमि बिक्री पर सवाल
रायपुर विधानसभा में जैतू साव मठ की जमीन को बेचने का मुद्दा सदन में उठा। बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू ने सवाल किया कि जमीन किस खसरा नंबर की है, किसकी अनुमति से और किसे बेची गई। यह मुद्दा पहले बीजेपी विधायक इंद्र साव के प्रश्न के दौरान सामने आया था।
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने सदन को आश्वस्त किया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी। वहीं, आसंदी ने मोतीलाल साहू को निर्देश दिया कि वे विस्तृत जानकारी के साथ लिखित प्रश्न लगाएं, ताकि पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब दिया जा सके।
बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल -
Dec 16, 2025 11:46 IST
APL से BPL परिवर्तन पर विवाद
रायपुर विधानसभा में APL से BPL राशनकार्ड में परिवर्तन को लेकर तीखी चर्चा हुई। बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने सवाल उठाया कि कितने APL राशनकार्ड को BPL में बदला गया है। मंत्री दयालदास बघेल ने जानकारी दी कि 19 राशनकार्ड के परिवर्तन की जांच की गई है, जिनमें 15 मामलों में हितग्राहियों की सहमति ली गई, जबकि चार कार्ड जोन कमिश्नर की अनुशंसा पर बनाए गए। इस पर सुशांत शुक्ला ने भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
वहीं अजय चंद्राकर ने चुटकी लेते हुए प्रदेश के राशनकार्ड में SIR कराने की जरूरत बताते हुए आधे घंटे की चर्चा की मांग की, वहीं विधायक धर्मजीत सिंह ने भी इसे गंभीर विषय बताते हुए विधायकों की समिति से जांच कराने की मांग की। सुशांत शुक्ला ने विधानसभा की हाईपावर कमेटी गठित करने की बात कही, जबकि धरमलाल कौशिक ने कहा कि मंत्री ठीक हैं, लेकिन अफसर गलत जवाब दिलवा रहे हैं।
![CG Vidhan Sabha Winter Session 2025 Live (9)]()
MLA सुशांत शुक्ला और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल -
Dec 16, 2025 11:41 IST
पीएम-सीएम सड़क योजना पर चर्चा
विधानसभा में विधायक हर्षिता बघेल ने पीएम-सीएम सड़क योजना के तहत सड़कों की स्थिति की जानकारी मांगी। इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सदन को बताया कि डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 48 सड़कें मरम्मत योग्य हैं।
विधायक ने कहा कि प्रक्रियाधीन सड़कों की जांच कार्यकर्ताओं को भेजकर कराई जाए, जिस पर स्पीकर रमन सिंह ने स्पष्ट किया कि जांच कार्यकर्ताओं से नहीं बल्कि अधिकारियों से कराई जाएगी।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जानकारी मिलने पर जांच कराई जाएगी और दिसंबर तक सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 39 सड़कों के लिए टेंडर जारी किया गया है।
![CG Vidhan Sabha Winter Session 2025 Live (8)]()
विधायक हर्षिता बघेल और उपमुख्यमंत्री अरुण साव -
Dec 16, 2025 11:38 IST
सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई कार्यवाही
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू हुई। प्रश्नकाल के दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में उच्च शिक्षण संस्थानों से जुड़ा मुद्दा उठा। बीजेपी विधायक प्रणब कुमार मरपच्ची ने जिले में स्वीकृत और संचालित उच्च शिक्षण संस्थानों की जानकारी मांगी और नए संस्थान खोलने की मांग रखी।
इस पर मंत्री टंकराम वर्मा ने सदन को बताया कि जिले में वर्तमान में चार उच्च शिक्षण संस्थान संचालित हैं और भविष्य में कोई नया शिक्षण संस्थान प्रस्तावित नहीं है। इसके बाद विधायक ने कॉलेजों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। हालांकि इस दौरान मंत्री टंकराम वर्मा ने विधायक के प्रश्न पर घोषणा की कि कॉलेज के कमरे और शौचालय की कमी पूरी की जाएगी।
![CG Vidhan Sabha Winter Session 2025 Live (7)]()
बीजेपी विधायक प्रणब कुमार मरपच्ची और मंत्री टंकराम वर्मा
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/16/cg-vidhan-sabha-winter-session-2025-live-9-2025-12-16-11-44-27.png)
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/16/cg-vidhan-sabha-winter-session-2025-live-8-2025-12-16-11-41-22.png)
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/16/cg-vidhan-sabha-winter-session-2025-live-7-2025-12-16-11-37-51.png)