एमपी में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक: मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव का अलर्ट, Christmas Day से फिर बदलेगा मौसम

0


MP Weather Update 21 December 2025: मध्यप्रदेश इस वक्त शीतलहर के साथ घने कोहरा डबल अटैक कर रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर गया है।

मौसम केंद्र से मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, दतिया और रीवा संभाग के जिलों में अति घना कोहरा छाएगा। जबकि इंदौर और शहडोल संभाग में शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, ईरान के ऊपर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) और 194 किमी/घंटा की गति से चल रही जेट स्ट्रीम हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है।

क्रिसमस डे से ठंड के तीखे तेवर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 25 दिसंबर क्रिसमस डे से मौसम बदलने की संभावना है। क्योंकि 25 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिससे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी और साल के अंत तक मध्यप्रदेश में ठंड के और तीखे तेवर देखने को मिलेंगे।

तापमान में सबसे तेज गिरावट

रीवा: यहां पारा सबसे तेज -5.3°C की गिरावट के साथ गोता लगा।

इंदौर: इंदौर में भी ठंड ने अचानक जोर पकड़ा और पारा -5.1°C लुढ़क गया।

सतना: यहां न्यूनतम तापमान में -4.6°C की कमी दर्ज की गई।

तापमान में सबसे तेज गिरावट

सीधी: दिन के तापमान में -6.4°C की भारी गिरावट दर्ज की गई।

ग्वालियर: दिन का तापमान -5.8°C तक गिर गया, जिससे यहां ‘सीवियर कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बनी।

तापमान में वृद्धि/स्थिरता

धार: यहां न्यूनतम तापमान में +0.5°C की मामूली बढ़त हुई, जिससे रात की ठंड में थोड़ी स्थिरता रही।

गुना: न्यूनतम तापमान में +0.9°C की वृद्धि दर्ज की गई।

MP के सबसे ठंडे 5 शहर

रैंक शहर (जिला) तापमान (∘C)
1 कल्याणपुर (शहडोल) 2.8
2 उमरिया 4.3
3 अमरकंटक (अनूपपुर) 4.6
4 पचमढ़ी (नर्मदापुरम) 5.2
5 राजगढ़ 5.4

प्रदेश के प्रमुख शहरों की स्थिति

संभाग/क्षेत्र शहर न्यूनतम तापमान (∘C) सामान्य से अंतर (Departure)
पूर्वी मप्र कल्याणपुर (शहडोल) 2.8
उमरिया 4.3 -3.5
अमरकंटक 4.6
रीवा 5.5 -5.3
मलाजखंड 5.6 -1.2
खजुराहो 7.4 -3.6
जबलपुर 7.4 -1.2
पश्चिमी मप्र पचमढ़ी 5.2 -1.0
राजगढ़ 5.4 -3.3
इंदौर 5.6 -5.1
भोपाल 6.2 -4.1
ग्वालियर 7.5 -0.4
दतिया 7.1 -0.3
उज्जैन 8.5 -0.4

एमपी के मैप…

22 Dec 2025 MP Map

23 Dec 2025 MP Map

24 Dec 2025 MP Map

Leave A Reply

Your email address will not be published.