मध्यप्रदेश का मौसम: ग्वालियर-चंबल में रात का पारा गिरा, कई जिलों में कोहरे की चेतावनी, जानें आज के मौसम का हाल

0


MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज अधिकांश हिस्सों में शुष्क (Dry) बना रहा, लेकिन कुछ जगहों पर कोहरा दर्ज किया गया।

प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया, जबकि ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में कई जिलों में मध्यम से घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।

अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं

पिछले 24 घंटों के दौरान सभी संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया। दिन के समय धूप रहने से तापमान में स्थिरता बनी रही और किसी भी संभाग में असामान्य बढ़ोतरी या गिरावट नहीं देखी गई।

ये भी पढ़ें:भोपाल के निशातपुरा में दरिंदगी: सुई-धागा मांगने के बहाने घर में घुसा पड़ोसी, महिला के साथ किया रेप, भांजे को देख भागा आरोपी

ग्वालियर और चंबल संभाग में रात ज्यादा ठंडी

न्यूनतम तापमान की बात करें तो ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक काफी नीचे चला गया। इसके अलावा शहडोल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि शेष सभी संभागों में तापमान सामान्य बना रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी, नर्मदापुरम में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। हालांकि ठंडी हवा और नमी के कारण सुबह के समय कई जिलों में कोहरे की स्थिति बनी रही।

ये भी पढ़ें:MP में डॉक्टरों का सार्थक ऐप फर्जीवाड़ा: 500 KM दूर से लगाई फर्जी अटेंडेंस, 13 की कटी सैलरी, 1 डॉक्टर की हाजिरी में दिखे अलग-अलग चेहरे

इन जिलों में दिखा कोहरा

घना कोहरा छतरपुर जिले के खजुराहो क्षेत्र में दर्ज किया गया, जबकि हल्का कोहरा छतरपुर के नौगांव, दतिया और मंडला जिलों में देखने को मिला। दृश्यता (visibility) कम होने के कारण सुबह के समय यातायात प्रभावित रहा।

ये भी पढ़ें:नई गाड़ियों पर टैक्स में छूट: ग्वालियर व्यापार मेला में रोड टैक्स पर 50% छूट का आदेश जल्द, CM मोहन यादव करेंगे ऐलान

कोहरे को लेकर चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, भिंड, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरे की चेतावनी जारी की है। वहीं सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

IMD Bhopal

ये भी पढ़ें:बीईओ और सीएसी को जेल: गुना कोर्ट ने BEO और CAC को सुनाई जेल की सजा, निरीक्षण की आड़ में सहायक शिक्षक पर बनाते थे वसूली का दबाव

Leave A Reply

Your email address will not be published.