एमपी में कोहरे का दोहरा वार: भोपाल, इंदौर समेत आठ जिलों में Cold Wave, रीवा रीजन में घने कोहरे का अलर्ट

0


MP Weather Update 28 December 2025: मध्यप्रदेश में साल 2025 के अंत के साथ ही ठंड ने भी जोर पकड़ लिया है।

मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 24 घंटों के लिए भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत कई संभागों में शीत लहर (Cold Wave) और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। एक ओर जहां इंदौर और भोपाल शीत लहर की चपेट में हैं, वहीं ग्वालियर-चंबल और रीवा संभाग के जिले घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी की ओर बढ़ रहे हैं।

भोपाल-उज्जैन संभागों में पारा सामान्य से 4.3 नीचे

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से एमपी के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंदसौर वर्तमान में प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां पारा 2ण्9 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। भोपाल और उज्जैन संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है।

नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड, बूंदाबांदी से

आने वाले दिन: 30 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में एक्टिव हो रहा है, जिससे नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड और बूंदाबांदी के साथ हो सकती है।

तापमान में बदलाव का विश्लेषण

सबसे तेजी से गिरा तापमान: इंदौर में न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई। इंदौर का पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि भोपाल में 2.4 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा हैं।

तापमान में बढ़ोतरी: अधिकांश जिलों में गिरावट ही दर्ज हुई है, लेकिन दतिया और शिवपुरी में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की आंशिक बढ़ांतरी देखी गई, हालांकि, फिर भी यहां ठंड का असर बरकरार है।

अगले 24 घंटों के लिए मौसम अलर्ट

चेतावनी का प्रकार प्रभावित जिले
शीत लहर (Cold Wave) भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर
घना कोहरा (Dense Fog) सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर
मध्यम कोहरा (Mist/Fog) ग्वालियर, दतिया, भिंड, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर

प्रदेश के 5 सबसे ठंडे शहर

रैंक शहर (जिला) न्यूनतम तापमान (∘C)
1 मंदसौर 2.9
2 गिरवर (शाजापुर) 3.1
3 कल्याणपुर (शहडोल) 3.2
4 राजगढ़ 3.8
5 भोपाल / नौगाँव 4.6

जिलेवार न्यूनतम तापमान की सूची

क्षेत्र जिला/शहर न्यूनतम तापमान (∘C)
पश्चिम एमपी भोपाल 4.6
इंदौर 6.2
राजगढ़ 3.8
रायसेन 6.0
ग्वालियर 6.7
उज्जेन 7.3
दतिया 7.2
धार 8.1
रतलाम 8.4
पचमढ़ी 4.8
पूर्वी एमपी उमरिया 4.7
खजुराहो 5.0
रीवा 5.8
दमोह 7.0
जबलपुर 7.4
सतना 7.4
छिंदवाड़ा 8.4
सीधी 9.0

देखें मैप…

29 Dec 2025 MP Map

30 Dec 2025 MP Map

31 Dec 2025 MP Map

Leave A Reply

Your email address will not be published.