CG IAS Transfer: बलौदाबाजार कलेक्टर को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य सचिव को DOPT का लेटर

0


CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसरों के ट्रांसफर की आहट शुरू हो गई है। फिलहाल, बलौदाबाजार-भाटापारा डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर दीपक सोनी को दिल्ली के हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर मिनिस्ट्री में डायरेक्टर अपॉइंट किया गया है। दीपक सोनी 2011 बैच के आईएएस अफसर हैं।

ये भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में 8 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल:11-12 जनवरी को नहीं चलेंगी गाड़ियां, नागपुर, बिलासपुर, कोरबा जाने वाले यात्री होंगे परेशान, टाटानगर-बिलासपुर 14 तक रद्द

दीपक सोनी दंतेवाड़ा कलेक्टर भी रह चुके

राज्य सरकार ने उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सहमति जताई, जिसके बाद केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। दीपक सोनी इससे पहले वह दंतेवाड़ा के कलेक्टर भी रह चुके हैं।

आदेश के मुताबिक, दीपक सोनी की नियुक्ति पांच साल या अगले आदेश तक लागू रहेगी। वह अपने मौजूदा पोस्ट से रिलीव हो जाएंगे और तीन हफ्ते के अंदर दिल्ली के हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट में डायरेक्टर का पद संभालेंगे। उनके नियुक्ति को प्रशासनिक क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर, वंदे भारत पुराने शेड्यूल पर चलेगी: पोंगल को देखते हुए रेलवे का फैसला, अपग्रेडेशन का काम रोका

Leave A Reply

Your email address will not be published.