MP Weather Update 15 January 2026: मध्यप्रदेश में ठंड और शीत लहर का असर बरकरार, जानें मौसम का हाल

0


MP Weather Update 15 January 2026: मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के अंदर हल्की ठंड और शीत लहर का असर बरकरार रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक प्रदेश के किसी ज़िले में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा चाय रहा, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हुई। मौसम  विभाग ने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। 

यह भी देखें: भोपाल में ट्रैक्टर और लोडिंग वाहन की टक्कर: 5 लोगों की मौत, 12 घायल, नर्मदापुरम स्नान करने जा रहे थे सिरोंज के रहवासी

तापमान का हाल

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। भोपाल, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 2.1°C अधिक रहा, जबकि बाकी संभागों में यह सामान्य के आसपास दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम संभाग में सामान्य से 2.1°C अधिक रहा, जबकि अन्य क्षेत्रों में सामान्य बना रहा।   

सबसे ठंडे और सबसे गर्म शहर

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8°C कल्याणपुर (शहडोल) में दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.3°C नर्मदापुरम में रिकॉर्ड हुआ।   

यह भी देखें:  Bhopal भोपाल 20 जनवरी तक मिल सकता है BJP को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष: छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने की कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात

कोहरे को लेकर चेतावनी

बता दें की मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्के कोहरे की संभावना जताई है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। फॉग लाइट या लो-बीम हेडलाइट का उपयोग करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।   

किसानों के लिए सलाह

लंबे समय तक कोहरे के कारण फसलों में नमी और रोगों की आशंका बढ़ सकती है। पशु शालाओं में उचित वेंटिलेशन रखने, जानवरों को ठंड से बचाने और गुनगुना पानी देने की सलाह दी गई है। रबी फसलों की बुवाई जल्द पूरी करने और मिट्टी की नमी पर नजर रखने को कहा गया है।   

वैधता: 14 जनवरी सुबह 8.30 से 15 जनवरी 2026 8.30 तक 

वैधता: 15 जनवरी सुबह 8.30 से 16 जनवरी 2026 8.30 तक

15

वैधता: 16 जनवरी सुबह 8.30 से 17 जनवरी 2026 8.30 तक

यह भी देखें: Power cut 14 January 2026: भोपाल के 74 बंगला समेत 30 से ज्यादा इलाकों में 6 घंटे बिजली कटौती

16

वैधता: 17 जनवरी सुबह 8.30 से 18 जनवरी 2026 8.30 तक

यह भी देखें: आधार, वोटर ID जन्म तारीख का पक्का सबूत नहीं: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कही बड़ी बात, याचिकाकर्ता आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर बहाल

17

वैधता: 18 जनवरी सुबह 8.30 से 19 जनवरी 2026 8.30 तक

18

वैधता: 11 जनवरी सुबह 8.30 से 12 जनवरी 2026 8.30 तक

Leave A Reply

Your email address will not be published.