MP Weather Update: मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज से लौटेगी ठंड, कब होगी मावठे की बारिश, जानें मौसम का हाल

0


MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 2 दिन की हल्की सर्दी के बाद कुछ दिनों तक रात की सर्दी से भी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेशभर में दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि प्रदेश के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 20 जनवरी को MP के ग्वालियर, दतिया सहित 8 जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं कुछ जिलों में अलग-अलग क्षेत्रों में आने वाले दिनों में एक बार फिर सर्दी की वापसी होगी।

भोपाल में बादल छाएंगे, ठंड से राहत

राजधानी भोपाल में मंगलवार, 20 जनवरी को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हवा 8 से 10 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। अधिकतम टेम्प्रेचर 26 डिग्री के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के करीब रहेगा। यानी ठंड से सुबह-शाम और रात को राहत मिलेगी। 19 जनवरी को राजधानी में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया।

भोपाल का मौसम

नौगांव और उमरिया में 6 डिग्री तापमान

MP के 10 जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने मिल रही है। प्रदेश के दतिया में रात का तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पचमढ़ी में 6.8 डिग्री, रायसेन में 8.4 डिग्री, दमोह में 9.5 डिग्री तो खजुराहो में सबसे कम 5.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा नौगांव में 6 डिग्री, मंडला में 7.2 डिग्री, सतना में 8.9 डिग्री, सीधी में 8 डिग्री और उमरिया में 6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। टीकमगढ़ में रात के तापमान में 5.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रात का तापमान 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

दिन में सूरज के तेवर

mp aaj ka mousam
दिन में गर्मी

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान उज्जैन में 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा छिंदवाड़ा में 29.9 डिग्री रहा। MP के 25 जिलों में दिन का तापमान 25 डिग्री से ज्यादा रहा। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री, भोपाल में 27.7 डिग्री, इंदौर में 30 डिग्री और जबलपुर में 27.7 डिग्री तापमान दर्ज किया।

3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन

मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई श्रीधरन ने बताया कि अभी अलग-अलग स्थानों पर 3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोन सकुर्लेशन देखने को मिल रहे हैं। इस वजह से गर्म हवाएं तापमान बढ़ा रही हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस जो पहले दक्षिण पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर था, अब वो समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर उत्तर पाकिस्तान के आसपास है।

ये खबर भी पढ़ें:मप्र में 26 आईएएस अफसर इधर से उधर, धनराजू कमिश्नर हेल्थ-द्विवेदी कमिश्नर वाणिज्यिक कर-निधि निवेदिता कमिश्नर WCD नियुक्त

कब होगी मावठे की बारिश ?

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवात बना है। एक और चक्रवात उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 1.5 मिलोमीटर की ऊंचाई पर बना है। 21 जनवरी की रात से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। 20 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 22-23 जनवरी के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मावठे की बारिश रबी की फसलों के लिए वरदान होती है। 22 जनवरी के बाद एक बार फिर ठंड की वापसी हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.