सतना: BJP मंडल अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी की महिला नेता और बेटी को जमकर पीटा, इस्तीफा दिया पर गिरफ्तारी नहीं, अब विवाद में कांग्रेस की एंट्री

0


Satna BJP Mandal Adhyaksh Pulkit Tandon Case: मध्यप्रदेश के सतना जिले से भाजपा के बेटी बचाओ के नारे को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां नागौद भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन पर अपनी ही पार्टी की एक महिला नेता और उनकी बेटी को गोदाम में बुलाकर छेड़खानी करने और विरोध करने पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। इस घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें आरोपी खुलेआम महिलाओं पर हाथ उठाते हुए दिखाई दे रहा है। मामले ने तूल तब पकड़ा जब पीड़ित परिवार न्याय के लिए कांग्रेस की शरण में पहुंचा और पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी से सीधी बात की। कांग्रेस के भारी विरोध के बाद आरोपी ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन गिरफ्तारी पर अब भी सस्पेंस बरकरार है।

शराब के नशे में महिला से बदसलूकी

घटना 27 जनवरी की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि नागौद भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन ने अपने कर्मचारी के मोबाइल से युवती को फोन कर किसी काम के बहाने अपनी ट्रेडिंग दुकान के गोदाम पर बुलाया। जब युवती वहां पहुंची, तो उसने देखा कि वहां कोई ग्राहक नहीं था और आरोपी कथित तौर पर शराब पी रहा था। युवती ने जब वहां से जाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर बदसलूकी शुरू कर दी। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसे घसीट-घसीट कर पीटना शुरू किया।

नेता ने मां-बेटों के साथ भी की हाथापाई

काफी देर तक जब बेटी घर नहीं लौटी, तो उसकी मां (जो खुद भाजपा की पदाधिकारी हैं) और भाई गोदाम पहुंचे। वहां युवती के साथ मारपीट देख जब भाइयों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोपी पुलकित टंडन आगबबूला हो गया। उसने भाइयों का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और मां-बेटों के साथ भी हाथापाई की। किसी तरह पीड़ित परिवार वहां से जान बचाकर अस्पताल पहुंचा और अगले दिन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

डॉ. रश्मि सिंह पटेल ने पीड़ित परिवार की पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से बात कराई।

 

न्याय के लिए परिवार ने कांग्रेस से मांगी मदद

हैरानी की बात यह रही कि पीड़िता स्वयं भाजपा की पदाधिकारी हैं, फिर भी पुलिसिया सुस्ती के कारण उन्हें न्याय के लिए कांग्रेस से साथ मांगना पड़ा। जब थाने में एफआईआर के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आक्रोशित परिवार कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी डॉ. रश्मि सिंह पटेल के पास पहुंचा। मामला तब और गरमा गया जब डॉ. पटेल पीड़ित परिवार को लेकर सीधे एसपी कार्यालय जा पहुंचीं और पुलिस प्रशासन को आरोपी को पकड़ने के लिए महज 3 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागौद थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Satna BJP Leader

जीतू पटवारी को सुनाई नेता की करतूत

कांग्रेस नेता डॉ. रश्मि सिंह पटेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके से ही पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी को फोन लगाया और पीड़ित भाजपा नेत्री की उनसे बात कराई। फोन पर बिलखते हुए भाजपा नेत्री ने अपनी आपबीती सुनाई और आरोपी मंडल अध्यक्ष के चरित्र पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने से कहा कि “पुलकित टंडन इलाके में इतना बेखौफ है कि वह जिसे चाहता है, उसे अपनी गुस्से का निशाना बनाता है और सरेराह छेड़खानी करता है।” पीसीसी चीफ ने मामले में हस्तक्षेप कर स्वयं एसपी से बात करने का आश्वासन दिया।

 

Satna BJP Mandal Adhyaksh Pulkit Tandon Case 1
दबाव बढ़ने पर आरोपी नेता ने बीजेपी जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

 Satna BJP Mandal Adhyaksh Pulkit Tandon Case 2

आरोपी नेता का इस्तीफा, खुद को बताया निर्दोष

वीडियो वायरल होने और चौतरफा दबाव के बाद बीजेपी संगठन ने आरोपी मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा था। इसके तुरंत बाद आरोपी ने नैतिकता का हवाला देते हुए नेता ने जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

इस्तीफे में पुलकित ने खुद को साजिश का शिकार बताते हुए दावा किया कि दूसरे पक्ष ने उनका मोबाइल और डीवीआर छीनकर वीडियो के साथ छेड़छाड़ की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे, इसलिए वे पद छोड़ रहे हैं, लेकिन जल्द ही संगठन के सामने अपनी सच्चाई रखेंगे।

Congress vs BJP, Congress Satna, Satna BJP sews, Satna BJP Leader Pulkit Tandon case, Nagaod Pulkit Tandon case, Jitu Patwari, Satna Crime News, Satna BJP Leader Resign, Woman Empowerment Issue, Satna Rashmi Singh Patel, Satna BJP Leader Viral Video Satna Congress | satna bjp news  satna police 

Leave A Reply

Your email address will not be published.