School Closed: यूपी के इस जिले में सभी स्कूलों में 4 फरवरी को छात्रों की छुट्टी, शिक्षकों को स्कूल आना अनिवार्य

0


Aligarh School Closed:  भीषण ठंड को देखते हुए अलीगढ़ प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत दी है। जिले के सभी बोर्ड के स्कूलों में 4 फरवरी को केवल छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है, जबकि शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहना होगा।

डीएम के निर्देश पर जारी हुआ अवकाश आदेश 

अलीगढ़ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (District Basic Education Officer) डॉ. राकेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आदेश जारी किया है। आदेश के तहत जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद, CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड से संचालित सभी विद्यालयों में 4 फरवरी को छात्रों का अवकाश रहेगा। ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 

ये भी पढ़ें –  Allahabad High Court: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी यूपी में बुलडोज़र कार्रवाई पर सवाल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जताई कड़ी चिंता

शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल में रहना होगा

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगा। सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, अनुदेशक और शिक्षा मित्र निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचकर अपने शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य करेंगे। स्कूलों में नियमित गतिविधियां शिक्षकों की उपस्थिति में जारी रहेंगी। 

ये भी पढ़ें – यूपी पुलिस से हाई कोर्ट नाराज: एनकाउंटर ‌के मामलों में जजों पर दबाव डालते हैं जिलों के SP, कहा- उप्र को पुलिस स्टेट नहीं बनने देंगे 

निपुण असेसमेंट और प्रयोगात्मक परीक्षा पर नहीं लगेगी रोक

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह भी साफ किया है कि जिन विद्यालयों में निपुण असेसमेंट (NIPUN Assessment) या प्रयोगात्मक परीक्षाएं (Practical Exams) निर्धारित हैं, वहां संबंधित छात्र-छात्राओं को उपस्थित होना अनिवार्य होगा। ऐसे मामलों में अवकाश लागू नहीं माना जाएगा।  up school closed news 

ये भी पढ़ें – हाफ-एनकाउंटर पर सीएम योगी का दो टूक जवाब: कहा – अपराधी को गोली चलाने की स्वतंत्रता… तो पुलिस न मारे तो क्या गोली खाएं ?

ये भी पढ़ें – Breaking News Live Update 3 February: अमेरिका ने टैरिफ घटाने का ऐलान किया, फिर उसी ने टैरिफ घटाया और डील पर बोला: गोयल

Leave A Reply

Your email address will not be published.