बिलासपुर की हत्यारी प्रेमिका: गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना पड़ा प्रेमी को भारी, सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार बना खूनी खेल!
Lover Turns Killer: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक जब एक युवक ने अपनी प्रेमिका को ब्लॉक किया तो प्रेमिका ने उस युवक की चाक़ू मार कर ह्त्या कर दी, मामला बिलासपुर के शुभम विहार की शिक्षक कालोनी का है, बता दें, पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक़ युवक का नाम कामता प्रसाद सूर्यवंशी है, जबकि आरोपी युवती रोशनी सूर्यवंशी बताई जा रही है। दोनों की जान-पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे व्हाट्सएप कॉल और चैट तक पहुंचा। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्यार में बदल गया।
क्या है पूरा मामला
दोनों युवक और युवती के प्रेम की शुरुवात सोशल मीडिया के ज़रिये हुई थी, और कुछ समय बाद युवक ने अचानक युवती को मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ब्लॉक कर दिया। इसी बात ने पूरे मामले को हिंसक मोड़ दे दिया। युवती को लगा कि युवक किसी और से बात कर रहा है या उसे धोखा दे रहा है। यही शक उसके मन में घर करता गया और धीरे-धीरे गुस्से और जुनून में तब्दील हो गया।
बिलासपुर में मर्डर से सनसनी: इंस्टाग्राम वाली दोस्त ने युवक को उतारा मौत के घाट #BilaspurCrime#InstagramMurder#ChhattisgarhNews#CrimeUpdate#cgnewspic.twitter.com/ec0eYgA1Os
— Bansal News Digital (@BansalNews_) February 3, 2026
बहस ने किया तहस-नहस
घटना वाले दिन रोशनी चाकू लेकर सीधे कामता प्रसाद के कमरे तक पहुंच गई। चश्मदीदों और पुलिस जांच के मुताबिक़, युवती ने कमरे में पहुंचते ही युवक से उसका मोबाइल फोन दिखाने की मांग की। युवक ने जब फोन देने से इंकार किया, तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि कुछ ही पलों में युवती ने चाकू से युवक के सीने पर वार कर दिया।
यह भी पढ़ें: मीठा नहीं खाया फिर भी हाई है शुगर लेवल? तो हो सकते हैं ये कारण
शव के पास बैठी रही प्रेमिका
चाकू का वार इतना गहरा था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ शव कमरे में ही गिर पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद भी युवती वहां से भागी नहीं। बताया जा रहा है कि वह काफी देर तक अपने प्रेमी के शव के पास बैठी रही। पुलिस के पहुंचने से लेकर शव को अस्पताल भेजे जाने तक वह वहीं मौजूद रही।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/fdsfsdfsd-2026-02-03-16-07-24.jpg)
यह भी पढ़ें: CG : छत्तीसगढ़ को मिला पहला अंतरिक्ष केंद्र, आज नवा रायपुर में होगा शुभारंभ…
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी जब्त कर लिया गया है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/ssasasa-2026-02-03-16-05-03.png)
पुलिस की जांच जारी है
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक ने युवती को अचानक ब्लॉक क्यों किया था और क्या दोनों के बीच पहले से कोई विवाद या तनाव चल रहा था। साथ ही, सोशल मीडिया चैट और कॉल डिटेल्स को भी खंगाला जा रहा है, ताकि घटना से जुड़े हर पहलू को साफ किया जा सके।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद शुभम विहार और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। लोग हैरान हैं कि प्यार और रिश्तों में बढ़ता शक किस तरह जानलेवा साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया के रिश्ते तेजी से बनते हैं, लेकिन उतनी ही तेजी से टूटने पर हिंसा का रूप भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 3 February: INDIA-US ट्रेड डील पर राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री दबाव में, किसानों के हितों से समझौता
एसएसपी बिलासपुर का बयान
मीडिया से बातचीत में रजनेश सिंह, एसएसपी बिलासपुर ने कहा “आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंधों में उत्पन्न विवाद का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच जारी है।”
पुलिस का कहना है कि मामले में सभी तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है और दोषी को कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: होलिका दहन को लेकर सस्पेंस, चंद्रग्रहण के कारण बदली तारीख,2 मार्च को होलिका दहन..