मध्यप्रदेश का मौसम: ग्वालियर-चंबल में घना, भोपाल, उज्जैन, सागर में मध्यम रहेगा कोहरा, घटेगी विजिबिलिटी
MP Weather Update Today 5 February 2026: मध्यप्रदेश के कई जिलों में घने और मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
भोपाल मौसम केंद्र के सीनियर वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, ताजा फोरकास्ट के ग्वालियर-चंबल समेत 12 जिलों में घना और भोपाल, उज्जैन, सागर समेत करीब 20 जिलों में मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भोपाल, ग्वालियर और रीवा सहित कई संभागों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई।
जानें कहां-कैसा रहेगा मौसम
ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा रहेगा।
भोपाल, उज्जैन, सागर, विदिशा, रायसेन, शाजापुर, नीमच, गुना, दमोह जैसे जिलों में मध्यम कोहरा छाया रहेगा।
नर्मदापुरम में पारा सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहा
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के तापमान में कोई विशेष उलटफेर नहीं हुआ है। ग्वालियर-चंबल और सागर संभागों में अधिकतम पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा, जिससे दिन में भी ठिठुरन बनी रही। जबकि नर्मदापुरम संभाग में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया।
भोपाल, उज्जैन संभागों में पारा सामान्य से ज्यादा
रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। शहडोल संभाग में न्यूनतम पारा सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा, जबकि भोपाल और उज्जैन संभागों में भी यह सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
देखें मैप…
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/04/5-february-2026-mp-map-2026-02-04-20-36-53.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/04/6-february-2026-mp-map-2026-02-04-20-36-53.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/04/7-february-2026-mp-map-2026-02-04-20-36-53.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/04/8-february-2026-mp-map-2026-02-04-20-36-53.jpeg)
खबर अपडेट की जा रही है…