इटारसी में कार हादसा: तेज रफ्तार कार पथरोटा की बड़ी नहर में गिरी, 3 युवकों की मौके पर ही मौत
Itarsi Car Accident: एमपी के इटारसी में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां की पथरोटा नहर में कार गिर पड़ी। जिससे कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। कार केसला से इटारसी की ओर आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी।
इटारसी में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, 3 की मौके पर मौत#Itarsi#RoadAccident#BreakingNews#MPNews#CarAccident#RescueOperationpic.twitter.com/9N8cwZHluc
— Bansal News Digital (@BansalNews_) February 7, 2026
ढाई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही इटारसी और पथरोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नर्मदापुरम से एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद करीब ढाई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। स्थानीय लोगों और जेसीबी मशीन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया।
एक युवक की जेब से मिला पैन कार्ड
कार के अंदर तीनों युवक मृत अवस्था में मिले। एक युवक की जेब से पैन कार्ड बरामद हुआ है, जिस पर नाम लकी पटेल लिखा है, हालांकि पुलिस ने अभी मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इटारसी कार हादसे की तस्वीरें
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/itarsi-car-accident-2026-02-07-08-35-13.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/itarsi-1jpg-2026-02-07-08-35-30.webp)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/itarsi-car-accident-2026-02-07-08-35-52.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/itarsi-car-accident-2026-02-07-08-36-12.jpg)
युवकों ने बाहर निकलने किया संघर्ष
एसडीआरएफ की प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित ने बताया कि युवक बाहर निकलने के लिए संघर्ष करते रहे। कांच तोड़ने की कोशिश के निशान मिले हैं, लेकिन तीनों सफल नहीं हो सके। हादसे में मरने वाला एक युवक रैसलपुर और एक केसला का बताया जा रहा है। तीसरे की पहचान नहीं हो पाई है। एक युवक की जेब से मिले पैन कार्ड पर ‘लक्की पटेल’ नाम लिखा है।
सिवनी मालवा से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट
परिजन के मुताबिक, तीनों युवक कार से सिवनी मालवा गए थे। लौटते समय ये हादसा हुआ। मृतक शिवम तिवारी के पिता महेश ने बताया कि शिवम उनका बड़ा बेटा था। एक्सीडेंट की सूचना सुबह करीब 6 बजे मिली। उस वक्त वे एक शादी कार्यक्रम में थे।
अभि परिवार का एकलौता बेटा, मां से हुई थी आखिरी बात
अभि चौहान के पिता राकेश चौहान ने बताया कि रात में बेटे से फोन पर बात हुई थी। उस ने कहा था कि वह कार से लौट रहा है। मां से खाने को लेकर बात हुई थी। उन्होंने लकी को साथ लाने की बात भी कही थी। इसके बाद रात से मोबाइल बंद था। सुबह घटना की सूचना मिली। अभि परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक भी बहन है।
लकी पटेल की मां वैष्णो देवी यात्रा पर हैं
लकी पटेल की सबसे पहले पहचान उसकी जेब से मिले पैन कार्ड से हुई थी। लकी के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके बड़े भाई की मौत कुछ साल पहले नर्मदा नदी में डूबने से हुई थी। घर में दो बहनें हैं। एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बहन शुभांगी अविवाहित है। परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि लकी की मां वर्तमान में वैष्णो देवी यात्रा पर गई हैं।
खबर अपडेट हो रही है…