Bhopal Head Constable Suspend: भोपाल में प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी सस्पेंड, रेप और लव जिहाद के आरोपी से मिलीभगत का आरोप, DCP ने की कार्रवाई
Bhopal Police Constable Gyanendra Dwivedi Suspension: राजधानी भोपाल में कोहेफिजा थाने में तैनात प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी को पुलिस की साख पर बट्टा लगाने और लव जिहाद के आरोपी की मदद करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ज्ञानेंद्र न केवल आरोपी के साथ मेल-जोल बढ़ा रहे थे, बल्कि पुलिस की छापेमारी और जांच से जुड़ी गुप्त जानकारी भी आरोपी तक पहुँचा रहे थे। । डीसीपी जोन-3 ने जांच के बाद यह सख्त कार्रवाई की है।
भोपाल में प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी सस्पेंड: लव जिहाद के आरोपी को बचाने का आरोप#Bhopal#PoliceAction#Suspension#MPPolice#CrimeNews#BreakingNews#PoliceInvestigation#LocalNewspic.twitter.com/ZzHUquieLD
— Bansal News Digital (@BansalNews_) February 8, 2026
गंभीर मामले में आरोपी की मदद के आरोप
भोपाल के कोहेफिजा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक (head constable) ज्ञानेंद्र द्विवेदी को डीसीपी जोन-3 ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई लव जिहाद और दुष्कर्म जैसे संवेदनशील मामले में आरोपी की मदद करने के आरोपों के बाद की गई है।
मामला कुछ दिन पहले गिरफ्तार हुए लव जिहाद के आरोपी ओशाख से जुड़ा है। ओशाख की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके साथी और जिम संचालक माज की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जिस आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी पुलिस पर थी, प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी उसी के साथ होटल में खाना खा रहे थे और पुलिस की हर चाल की खबर उसे दे रहे थे।
आरोपी तक गोपनीय सूचना पहुंचाने के आरोप
जांच में यह बेहद गंभीर खुलासा हुआ कि प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी और फरार चल रहे आरोपी माज के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों को एक साथ खाना खाते हुए देखा गया। इतना ही नहीं, आरक्षक पर आरोप है कि उसने पुलिस विभाग की वह गोपनीय जानकारी आरोपी माज तक पहुँचाई, जिससे वह कानूनी शिकंजे से बच सके।
डीसीपी का सख्त एक्शन
जैसे ही यह मामला डीसीपी जोन-3 के संज्ञान में आया, उन्होंने विभाग की गोपनीयता भंग करने और अपराधी को संरक्षण देने के आरोप में आरक्षक ज्ञानेंद्र को प्राथमिक जांच में दोषी पाया। पुलिस विभाग की छवि खराब करने के चलते उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
लव जिहाद मामले से जुड़े हैं तार
गौरतलब है कि कुछ समय पहले भोपाल में ओशाख नाम के युवक को लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया था। इस मामले में उसका साथी माज भी पुलिस की रडार पर था। प्रधान आरक्षक की इस मिलीभगत से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
Bhopal Police Suspension, Gyanendra Dwivedi Suspended, Kohefiza Police Station, Love Jihad Bhopal, Police Criminal Nexus, Bhopal Crime News. Kohefiza Police bhopal