कांग्रेस की पहली सूची जारी: लंबे इंतजार के बाद सूरजपुर जिला कार्यकारिणी हुई घोषणा, संगठन को नई धार देने की कोशिश

0


CG District Congress Committee: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। लंबे समय से लंबे इंतज़ार के बाद सूरजपुर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली सूची आखिरकार जारी कर दी गई है।

सूची के जारी होते ही जिले की राजनीतिक गतिविधियों में हलचल तेज हो गई है और संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पदाधिकारियों के नाम तय

जारी सूची में संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। कांग्रेस ने एक जिला कोषाध्यक्ष के साथ साथ 12 उपाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। इसके अलावा संगठन संचालन को गति देने के लिए 10 जिला महामंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संयुक्त महामंत्रियों पर जोर

कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने के उद्देश्य से 37 संयुक्त महामंत्रियों के नामों की भी घोषणा की है। पार्टी का मानना है कि बड़ी संख्या में जिम्मेदार पदाधिकारियों की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और संगठनात्मक कार्यों में तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें: 12वीं की छात्रा की चूहामार दवाई से मौत: चूहों की समस्या के चलते मां ने घर के मंदिर में रख दी थी, बेटी भभूत समझकर खा गई

संगठन को मजबूत करने की तैयारी

पार्टी सूत्रों के अनुसार यह सूची संगठन को नए सिरे से खड़ा करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में अहम कदम है। आने वाले दिनों में कांग्रेस की ओर से अन्य जिलों की कार्यकारिणी सूची भी जारी किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: अशोकनगर में सरपंच की गुंडागर्दी: गाली देने से मना किया तो BJP नेता ने युवक को लात-घूंसों से पीटा, जमीन पर पटककर मारे थप्पड़, VIDEO वायरल

2

5

4

यह भी पढ़ें: Breaking News: Morena में पूजा के समय मंदिर की छत टूटी, तीन बालिकाओं की मौत, 4 गंभीर

3

यह भी पढ़ें: Morena Mandir Accident: मुरैना में निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से 3 बच्चियों की मौत, कई घायल

Leave A Reply

Your email address will not be published.