Holi Special Train: पश्चिम मध्य रेलवे चलाएगा 3 होली स्पेशल ट्रेन, जानें कब चलेंगी, कहां से कहां तक जाएंगी, देखें स्टॉपेज की लिस्ट

0


Holi Special Train: होली आने वाली है तो जाहिर है घर आने-जाने वालों की भीड़ बढ़ेगी। पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए 3 नई होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। मध्यप्रदेश और आसपास के इलाकों के लोगों को सुविधा मिलेगी।

पहली ट्रेन – 02186/02185

रीवा-रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट होली स्पेशल होगी। ये ट्रेन रीवा, सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशनों पर ठहराव के साथ चलेगी। ये ट्रेन 2 और 3 मार्च 2026 को चलेगी।

दूसरी ट्रेन – 01704/01703

Special Train Announcement

भोपाल-रीवा-भोपाल होली स्पेशल रहेगी। ये ट्रेन भोपाल, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना होते हुए रीवा पहुंचेगी। ये ट्रेन 5 मार्च 2026 को चलेगी।

तीसरी ट्रेन – 01667/01668

Special Train Announcement hindi news

रानी कमलापति–दानापुर–रानी कमलापति होली स्पेशल ट्रेन रहेगी। ये ट्रेन 27 फरवरी और 2 मार्च 2026 को रानी कमलापति से दानापुर के लिए और 28 फरवरी और 3 मार्च 2026 को दानापुर से रानी कमलापति के लिए चलेगी। ट्रेन के स्टॉपेज नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.