ट्रेड यूनियंस की देशव्यापी हड़ताल आज: MP में भी बैंक, बीमा, BSNL और डाक विभाग के काम-काज पर पड़ेगा असर

0


MP Bank Bima Strike: श्रमिक कानून लागू करने समेत कई मांगों को लेकर केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने आज यानी गुरुवार, 12 फरवरी को अखिल भारतीय आम हड़ताल का ऐलान किया है। इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। सरकारी-प्राइवेट बैंक, बीएसएनएल, बीमा और डाक समेत केंद्रीय ऑफिसों में हड़ताल का असर होगा। हालांकि, रेल परिवहन और स्कूल-कॉलेजों पर इसका कोई असर होगा।

ट्रेड यूनियन के संयुक्त मोर्चे – आईएनटीयूसी, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, AIBEA ,AIBOA ,BEFI, सेवा, बैंक, बीमा, केंद्रीय कर्मचारी, बीएसएनएल के संगठल हड़ताल में पूरी तरह से शामिल हो रहे हैं।

भोपाल में होशंगाबाद रोड स्थित डाक भवन के सामने सभी कर्मचारी इकट्‌ठा होकर हड़ताल का समर्थन करेंगे। इससे पहले रैली और आमसभा भी करेंगे।

भोपाल में जुलूस प्रदर्शन की तस्वीरें

श्रमिक कानून लागू करने समेत कई मांगों को लेकर भोपाल में कर्मचारी यूनियंस के कर्मचारियों ने 11 फरवरी की देर शाम मशाल लेकर प्रदर्शन किया।
Bank2
श्रमिक कानून लागू करने समेत कई मांगों को लेकर भोपाल में कर्मचारी यूनियंस के कर्मचारियों ने 11 फरवरी की देर शाम मशाल लेकर प्रदर्शन किया।
MP Bank Bina Strike
श्रमिक कानून लागू करने समेत कई मांगों को लेकर भोपाल में कर्मचारी यूनियंस के कर्मचारियों ने 11 फरवरी की देर शाम मशाल लेकर प्रदर्शन किया।
Bank3
श्रमिक कानून लागू करने समेत कई मांगों को लेकर भोपाल में कर्मचारी यूनियंस के कर्मचारियों ने 11 फरवरी की देर शाम मशाल लेकर प्रदर्शन किया।
Bank4
श्रमिक कानून लागू करने समेत कई मांगों को लेकर भोपाल में कर्मचारी यूनियंस के कर्मचारियों ने 11 फरवरी की देर शाम मशाल लेकर प्रदर्शन किया।

बैंक की 6 हजार से ज्यादा शाखाओं में भी असर

मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन के को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया, हड़ताल में सरकारी के साथ प्राइवेट बैंक भी शामिल होंगे। इस हड़ताल का ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी समर्थन किया है। इसके चलते एमपी की सरकारी और प्राइवेट बैंकों की 6 हजार से अधिक बैंक शाखाओं पर असर पड़ेगा। ज्यादातर में क्लियरिंग स्टॉफ की कमी रहेगी। इससे कामकाज भी बंद जैसा ही रहेगा। भारतीय स्टेट बैंक यूनियन ने हड़ताल का समर्थन किया है, लेकिन वह सीधे तौर पर हड़ताल में शामिल नहीं होगा।

बीमा कर्मचारी भी हड़ताल पर

हड़ताल में बीमा कर्मचारी भी शामिल हो रहे हैं। इससे भारतीय जीवन बीमा निगम के काम-काज पर असर पड़ेगा। वहीं, बीएसएनएल-डाक विभाग में भी कर्मचारी हड़ताल रहेंगे।

हड़ताल का स्कूल-कॉलेजों पर कोई असर नहीं

यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि स्कूल-कॉलेज पर बंद का असर नहीं होगा। न ही बाजार बंद का भोपाल समेत प्रदेश में स्थानीय स्तर पर कोई आह्वान किया गया है। ट्रांसपोर्ट कारोबार पर असर जरूर पड़ सकता है, क्योंकि एमपी से पूरे देश में ट्रांसपोर्ट का कारोबार होता है।

खबर अपडेट हो रही है…

Leave A Reply

Your email address will not be published.