भोपाल में ईरानी डेरे से 1 करोड़ का सोना जब्त: 400 पुलिसकर्मियों ने दी एक साथ दबिश, 17 वाहन और 39 मोबाइल भी जब्त
Bhopal Irani Dera Police Action: भोपाल में एक बार फिर पुलिस ने बड़े स्तर पर कॉम्बिंग गश्त करते हुए ईरानी डेरे पर ताबड़तोड़ बड़ी कार्रवाई की। करीब 400 पुलिसकर्मियों की टीम ने रात दो बजे ईरानी डेरे में दबिश दी। इस दौरान 31 पुरुष और 8 महिलाओं सहित 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दबिश के दौरान 644 ग्राम से ज्यादा सोना (करीब 1 करोड़ रुपए कीमत) जब्त किया गया। मंगलवार-बुधवार की रात पुलिस ने कार्रवाई की। इसकी जानकारी पुलिस ने साझा की।
भोपाल में चलाए गए इस मेगा अभियान में 283 स्थाई वारंटी और 125 गिरफ्तारी वारंटी सहित कुल 408 आरोपियों को दबोचा गया। सभी आरोपी चोरी, नकबजनी, चेन स्नेचिंग और वाहन चोरी जैसे गंभीर मामलों में फरार थे।
ईरानी गैंग 6 प्रदेशों में एक्टिव
पुलिस के अनुसार, गैंग का सरगना राजू ईरानी पहले ही सूरत से गिरफ्तार किया जा चुका है। यह गिरोह मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान समेत 6 राज्यों में एक्टिव रहा है।
ये भी पढ़ें: ट्रेड यूनियंस की देशव्यापी हड़ताल: MP में भी बैंक, बीमा, BSNL और डाक विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर
ईरानी डेरे से यह सामग्री जब्त
-
दोपहिया वाहन: कुल 17
-
सोने के जेवर: कुल 644.56 ग्राम (कीमत करीब 1 करोड़ रुपए)
-
चांदी के जेवर: लगभग 240 ग्राम
-
कुल 39 मोबाइल (कीमत करीब 8 लाख रुपए)
-
कैश: 1 लाख 35 हजार रुपए
-
कुल 1 किलो 700 ग्राम गांजा।
ये भी पढ़ें: भोपाल किन्नर समाज गद्दी विवाद: राजस्थान की धैर्यराज नंद गिरी की एंट्री, किन्नर अखाड़ा के संस्थापक त्यागी पर लगाए गंभीर आरोप