SDM करुण डहरिया सस्पेंड: बलरामपुर ग्रामीण की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, पिटाई से मौत का आरोप
CG Villager Death SDM Suspend: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से बीते रोज कथित रूप से अवैध उत्खनन रोकने पहुंची प्रशासनिक टीम और SDM पर ग्रामीणों के साथ मारपीट करने जिसमें एक ग्रामीण की मौत का मामला सामने आया था।
बता दें इस मामले में प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए SDM करुण कुमार डहरिया को सस्पेंड कर दिया। बाद में हत्या मामले में गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की गई। इस कदम को प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
खेत से लौट रहे ग्रामीणों को रोका गया
बता दें, 16 फरवरी की देर रात करीब 2 बजे बलरामपुर के SDM करुण कुमार डहरिया और सामरी के नायब तहसीलदार पारस शर्मा अपनी टीम के साथ बॉक्साइट के अवैध उत्खनन की सूचना पर क्षेत्र में पहुंचे थे। इन पर आरोप है कि इसी दौरान खेत से घर लौट रहे तीन ग्रामीण रामनरेश राम (62), अजीत उरांव (60) और आकाश अगरिया (20) को रास्ते में रोक लिया गया।
पहले गिरफ़्तारी अब सेसपेन्शन
बता दें, मामला सामने याने के बाद SDM करुण कुमार डहरिया और उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश और प्रदर्शन देखते हुए साशन ने बुद्धवार को SDM को सस्पेंड भी कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: MP Budget 2026: ग्रामीण विकास का 40 हजार Cr का बजट, ये पिछले बजट से 12% अधिक, रोजगार-मकान के लिए सबसे ज्यादा, रोड-पुलिया के बाद पोषण पर फोकस
बिना पूछताछ मारपीट का आरोप
चश्मदीदों और गांव वालों का आरोप है कि अधिकारियों और टीम के सदस्यों ने बिना पहचान या पूछताछ के लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि तीनों किसान हैं और उनका अवैध उत्खनन से कोई संबंध नहीं था।
अस्पताल पहुंचने से पहले बुजुर्ग की मौत
बताया जा रहा है कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल 62 साल के रामनरेश राम ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं अजीत उरांव और आकाश अगरिया घायल हैं और जिनका इलाज अब भी जारी है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
यह भी पढ़ें: फीस नहीं भरी तो रोक दिया एडमिट कार्ड: जबलपुर में 10वीं की छात्रा को परीक्षा से वंचित करने पर भड़की ABVP, स्कूल में की तालाबंदी, जमकर हंगामा
पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव भयंकर ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में घोटाले की साजिश: 19 करोड़ के मुआवजे पर बड़े सवाल, 23 से ज्यादा संदिग्ध नाम, पात्रता सूची में मिली गड़बड़ी
न्याय की मांग और प्रशासन पर नजर
घटना के बाद ग्रामीण न्याय की मांग कर रहे हैं। पूरे जिले की नजर अब जांच रिपोर्ट और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/sdm-karun-dehariya-suspend-2026-02-18-18-33-48.jpeg)
यह भी पढ़ें: पंजाब की ‘Grand Cash Party’: NRI शादी में उड़े लाखों रुपये, झोलियां भरते दिखे लोग! वीडियो वायरल