सतना में पुतला दहन के दौरान भड़की आग: ट्रैफिक TI झूलसे, मैहर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन में हादसा
Satna Traffice TI Injured: मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में शुक्रवार, 20 फरवरी की सुबह विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक टीआई आग से झुलस गए। घटना उस वक्त हुई, जब प्रदर्शनकारी पुतला दहन कर रहे थे और पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही थी।
मैहर में कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन में हादसा,पुतला दहन के दौरान भड़की आग में ट्रैफिक टीआई झुलसे#Maihar#KailashVijayvargiya#CongressProtest#MPNews#FireIncident#TrafficTI#BreakingNews#MadhyaPradesh#PoliticalNews#LawAndOrderpic.twitter.com/s3Y0R3fIlD
— Bansal News Digital (@BansalNews_) February 20, 2026
कांग्रेस का मंत्री विजयवर्गीय के खिलाफ प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार, यह प्रदर्शन कांग्रेसियों द्वारा प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ किया जा रहा था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मंत्री विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के खिलाफ अपशब्द कहे थे।
टीई झुलसे, अस्पताल में भर्ती
पुतला दहन के दौरान टीआई विक्रम सिंह पाठक हालात को संभालने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच आग अचानक आग तेज हो गई और वे झुलस गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है और जिम्मेदार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही रही है।
कांग्रेस ने प्रदर्शन अनुमति ली थी
मैहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के लिए अनुमति ली थी। प्रदर्शन सुबह 9 बजे होना था। पुतला दहन के दौरान ट्रैफिक टीआई ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, दौरान खींच-तान के बीच टीई आग की चपेट में आ गए। फिलहाल, उन्हें मैहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति देखकर उन्हें जिला अस्पताल या जबलपुर रेफर करने पर विचार हो रहा है।
ये भी पढ़ें: चंबल में रेत का खेला: एंट्री वसूली रेत कांड का ऑडियो वायरल, अफसरों को सबूत भेजने वाले ASI समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड