भिंड-ग्वालियर हाईवे पर भीषण हादसा… 4 की मौत: भिंड से लौट रही खाली बस ने गोहद में कार को सामने से मारी टक्कर, 7 लोग गंभीर रूप से घायल
Bhind Road Accident: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में ग्वालियर से जुड़े नेशनल हाईवे 719 पर तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार खाली बस ने एक ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना छीमका गांव के पास गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार बस भिंड में बारात छोड़कर ग्वालियर लौट रही थी, तभी सामने से आ रही ईको कार से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसा शुक्रवार-शनिवार की रात 2 से 3 बजे के बीच का बताया गया है। एक्सीडेंट गोहद थाना क्षेत्र के गिल ढाबा के पास हुआ।
हादसे में घायल दो को ग्वालियर भेजा
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सात घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
हादसे की तस्वीरें
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/bhind-road-accident1-2026-02-21-10-20-04.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/bhind-road-accident2-2026-02-21-10-20-29.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/bhind-road-accident3-2026-02-21-10-20-47.jpg)
मृतक और घायलों की पहचान नहीं
हादसे के 7 घंटे बाद भी मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। कार में 11 लोगों क सवार होने की पुष्टि हो चुकी है यानी कार ठसाठस भरी हुई थी। लोगों का कहना है कि हासदे के वक्त मौसम खराब था और धुंध छाई हुई थी। इसकी वजह से भी हादसा की आशंका है।
खबर अपडेट हो रही है…