Bansal Pankh Marathon 2026: सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी मैराथन में 22 फरवरी को दौड़ेंगे हजारों रनर्स, दंगल गर्ल फातिमा सना शेख बढ़ाएंगीं जोश

0


Bansal Pankh Marathon 2026: खेल और फिटनेस के शौकीनों के लिए इस बार की ‘बंसल पंख मैराथन’ बेहद खास होने वाली है। यह सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी मैराथन साबित होने वाली है, जिसमें भोपाल सहित आसपास के हजारों रनर्स शामिल हो रहे हैं। 

बॉलीवुड अभिनेत्री और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर रनर्स का जोश बढ़ाएंगीं। इस दौड़ का उद्देश्य न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है, बल्कि एक स्वस्थ समुदाय का निर्माण करना भी है। आयोजन में हिस्सा लेने वाले रनर्स के लिए न केवल मेडल और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था है, बल्कि हजारों की इनामी राशि भी है।

टीटी नगर स्टेडियम से शुरू होगी रेस

भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम से रेस शुरू होगी, जो अपर लेक वाले रूट से गुजरेगी। टीटी नगर स्टेडियम में मैराथन का समापन होगा। चार अलग-अलग कैटेगरी की चार रेस ढाई घंटे में शुरू होगी। पहली दौड़ के लिए सुबह 5 बजे और आखिरी दौड़ सुबह 7:30 बजे फ्लैग ऑफ होगा। इससे पहले करीब आधे से एक घंटे पहले रिपोर्टिंग करना होगी।

जानें रेस कैटेगरी और इनामी राशि

  • 42 किलो मीटर (फुल मैराथन): ₹10,000/- (पहला पुरस्कार)
  • 21 किलो मीटर (हाफ मैराथन): ₹10,000/- (पहला पुरस्कार)
  • 10 किलो मीटर : ₹7,000/- (पहला पुरस्कार)
  • 6 किलो मीटर: यह कैटेगरी मुख्य रूप से फिटनेस और जागरूकता के लिए रखी गई है।

ये भी पढ़ें: भोपाल के 123 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: नयागांव, मालीपुरा, संजय नगर समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

जानें रिपोर्टिंग और फ्लैग ऑफ टाइम

  • 42 किलो मीटर रेस का अर्ली मॉर्निंग 4 बजे रिपोर्टिंग टाइम है। सुबह 5 बजे फ्लैग ऑफ होगा।
  • 21 किलो मीटर रेस का सुबह 5:30 बजे रिपोर्टिंग टाइम रहेगा। सुबह 6:30 बजे फ्लैग ऑफ होगा।
  • 10 किलो मीटर रेस का सुबह 6 बजे रिपोर्टिंग टाइम रहेगा। सुबह 7 बजे फ्लैग ऑफ होगा।
  • 6 किलो मीटर रेस का सुबह 6 बजे रिपोर्टिंग टाइम रहेगा। सुबह 7:30 बजे फ्लैग ऑफ होगा।

Bansal Pankh Marathon 2026

ये भी पढ़ें: भोपाल में दौड़ने को हो जाइए तैयार ! 22 फरवरी को ‘बंसल पंख मैराथन 2026’, ‘दंगल गर्ल’ फातिमा सना शेख बढ़ाएंगी रनर्स का हौसला

हर रजिस्ट्रेशन पर रेस किट में टी-शर्ट

हर रजिस्ट्रेशन पर प्रतिभागी को रेस किट में टी-शर्ट और रेस पूरी करने पर फिनिशन मेडल दिया जाएगा। इसके अलावा, आयोजन स्थल पर एनर्जी बनाए रखने के लिए रेस के बाद रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी होगी। 

45 मिनट के जुम्बा सेशन से वॉर्म-अप

दौड़ से पहले वॉर्म-अप के लिए टीटी नगर स्टेडियम पर 45 मिनट का जुम्बा सेशन होगा। परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए विशेष मनोरंजन डांस की व्यवस्था रहेगी।

यहां कर सकते हैं बुकिंग

वेबसाइट: www.bansalpankhmarathon.com पर जाकर आज ही अपना स्पॉट बुक करें।
हेल्पलाइन नंबर: किसी भी सहायता के लिए 7880105436 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: MP SIR Final Voter List 2026: 2.36 लाख नाम हटाए, 8.49 लाख नए जुड़े, एमपी में अब कुल 5.39 करोड़ वोटर, देखें अपना नाम, जानें अगली प्रोसेस

Leave A Reply

Your email address will not be published.