CG Teacher Bharti 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में सीजी टीचर्स एग्जाम 2026 ( CG Teacher Exam 2026) की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 27, 2026
बता दें, छत्तीसगढ़ में लगभग 5000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। संभावित तारीखों के मुताबिक, सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 और व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जा सकती है।
‘शिक्षक बनाना चाहते हैं तो तैयारी में जुट जाएं’
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कैंडिडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि युवा ही प्रदेश का भविष्य हैं और आने वाले समय में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे। यदि आप भी सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो अभी से पूरी ताकत के साथ तैयारी में जुट जाएं। यह मौका आपके करियर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के भविष्य को भी दिशा देने वाला साबित हो सकता है।
5000 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती
सीएम ने पोस्ट में लिखा- “हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी और सुदृढ़ बनाएगा.
ये भी पढ़ें: सुकमा में 3 लाख 23 हजार से ज्यादा का गबन: कामाराम पंचायत सचिव के खिलाफ FIR, कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा
परीक्षा का शेड्यूल
इसी क्रम में व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है।
सीएम ने आगे लिखा- मैं सभी अभ्यर्थियों को उनकी तैयारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि आप सभी परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे। आप सभी प्रदेश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। सभी अभ्यर्थियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
ये भी पढ़ें: CG IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में 11 आईएएस के तबादले, कुलदीप शर्मा बलौदा बाजार के नए कलेक्टर, प्रसन्ना सहकारिता कमिश्नर